एमजी पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

एमजी चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद्र गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि आज संविधान का उत्सव मनाने का दिन है

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल, सर्कुलर रोड के प्रांगण में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हर्ष एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमजी चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल जी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के उपरांत मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंचीय प्रस्तुतियों में विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने भारत की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं महापुरुषों को नमन करते हुए भारत माता का गुणगान किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कक्षा 11 की छात्रा साक्षी ने अंग्रेज़ी में प्रभावशाली भाषण दिया, वहीं कक्षा 9 की छात्रा सिम्मी ने हिंदी भाषण के माध्यम से गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने समूह गीत प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा 4 व 5 के छात्र-छात्राओं ने ’वंदे मातरम्’ गीत पर समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांध दिया। कक्षा 6 व 8 की छात्राओं ने राजस्थानी संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। अमर शहीदों को समर्पित गीत ’“मैं रहूं या न रहूं”’ पर क्लासिकल परफॉर्मेंस ने सभी को राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  शादी समारोह में जयमाला के दौरान बारात घर से लाखों के जेवरात चोरी

कक्षा 12 के छात्र एवं विद्यालय के हेड बॉय आशु ने शहीदों के बलिदान, सेनानियों के योगदान और गुलामी से आज़ादी तक की यात्रा को अपनी ओजस्वी कविता के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान अंतरविद्यालयी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों अर्णव पाल, अहान अहमद एवं सताक्षी को भी अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया गया।
समारोह के विशिष्ट अतिथि अपर जिला न्यायाधीश निशांत सिंगला ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि संविधान ने हमें अधिकारों के साथ-साथ समाज और देश के प्रति दायित्व भी दिए हैं, जिनका निर्वहन हमें जागरूकता, समर्पण और ईमानदारी से करना चाहिए। एमजी चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद्र गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि आज संविधान का उत्सव मनाने का दिन है। उन्होंने सभी से जाति और धर्म से ऊपर उठकर देश को सर्वाेपरि रखने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्र की आराधना का पर्व है। राष्ट्र की पहचान उसके नागरिकों, सभ्यता और संस्कृति से होती है। राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु हम सभी को सदैव जागरूक रहकर अपने नागरिक दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  टीएओ का पांच महीनों से नहीं मिला वेतन, ईओ से शिकायत

समारोह में मुख्य रूप से एमजी चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, एडीजे निशांत सिंगला, एमजी पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल तथा एडीजीसी विक्रांत राठी एडवोकेट मौैजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुज़ुर्ग की मौत, घर से बाहर निकलते ही हुआ हादसा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भारतीय हस्तशिल्प उद्योग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीकः कपिल देवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भारतीय हस्तशिल्प उद्योग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीकः कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »