तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुज़ुर्ग की मौत, घर से बाहर निकलते ही हुआ हादसा

बुढ़ाना की बायवाला चौकी के पास दुर्घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वाहन चालक की तलाश

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में एक 62 वर्षीय बुज़ुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह किसी कार्य से घर से बाहर निकले थे और अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बायवाला चौकी क्षेत्र के निकट हुआ। मृतक की पहचान शमीम उर्फ़ कालू पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मोहल्ला कस्साबान कस्बा बुढ़ाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शमीम उर्फ़ कालू किसी कार्य से घर से बाहर निकले थे, तभी एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शमीम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर बायवाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गये थे।

इसे भी पढ़ें:  हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

बुजुर्ग की मौत पर परिवार में गम नजर आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और रात के समय गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  बेहतर इलाज का भरोसा देकर दंपति ने की लाखों की ठगी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  राजनीति में नई पीढ़ी की एंट्री, मिथलेश पाल की विरासत संभालेंगी सुप्रिया पालराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  राजनीति में नई पीढ़ी की एंट्री, मिथलेश पाल की विरासत संभालेंगी सुप्रिया पाल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »