शादी समारोह में जयमाला के दौरान बारात घर से लाखों के जेवरात चोरी

डेकोरेशन ठेकेदार, जोकर और फूल बरसाने वाली युवतियों पर आरोप, ग्रीन फार्म हाउस जानसठ रोड की घटना, पुलिस ने छह को नामजद कर शुरू की तलाश

मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड स्थित ग्रीन फार्म हाउस में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान जयमाला कार्यक्रम के बीच लाखों रुपये के जेवरात और बरी का कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि समारोह में काम कर रहे डेकोरेशन ठेकेदार, जोकर का अभिनय करने वाला व्यक्ति तथा फूल बरसाने के लिए आई युवतियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में छह लोगों को नामजद करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम बिहारी थाना सिखेड़ा निवासी प्रेमचन्द ने थाना नई मंडी में दी गई शिकायत में बताया कि 10/11 मार्च 2026 की रात उनकी पुत्री रक्षा का विवाह समारोह ग्रीन फार्म हाउस, जानसठ रोड पर आयोजित था। देर रात करीब दो बजे जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान वर पक्ष की ओर से दी गई बरी में रखा कीमती जेवरात अचानक गायब हो गया। बताया गया कि बरी के सामान में लगभग डेढ़-डेढ़ तोले के सोने का हार, टीका और मंगलसूत्र शामिल थे, जिनकी कीमत करीब 2 लाख 17 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा करीब तीन तोले वजन के चार सोने के कंगन, जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई है, भी चोरी हो गए। शिकायत के अनुसार चांदी का करीब 14 तोले वजन का गुच्छा, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये है, तथा एक सोने की अंगूठी का छल्ला भी गायब मिला। कुल मिलाकर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में सफाई कर्मचारी संघ के प्रदर्शन पर विवाद, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि विवाह समारोह में सजावट का ठेका लेने वाला प्रियांशु निवासी बिलासपुर थाना नई मंडी, फूल बरसाने का काम कर रही युवतियां रिया, सीमा, अंजली और शगुन तथा जोकर का अभिनय करने वाला सनी रावत इस चोरी में शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि जब इन लोगों को ढूंढा गया तो वे सभी अपना सामान लेकर कार्यक्रम स्थल से जा चुके थे। हैरानी की बात यह भी रही कि फूल बरसाने वाली युवतियां अपना नेग और जोकर अपने प्रदर्शन की राशि भी लिए बिना ही वहां से चले गए, जिससे शक और गहरा गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना नई मंडी पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। एसएचओ इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा का कहना है कि मामले में पुलिस टीम को लगाया गया है। बारात घर से सीसीटीवी फुटेज हासिल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए जेवरात और अन्य सामान की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  खतौली तालाब कब्जा मामला: फर्जी बैनामे का आरोप, जांच शुरू

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  महात्मा ज्योतिबा राव फुले को भारत रत्न देने की मांग तेज: खतौली क्षेत्र में जागरूकता रैली, 12 अप्रैल को लावड़ में होगा समारोहराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें युवाः योगी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  महात्मा ज्योतिबा राव फुले को भारत रत्न देने की मांग तेज: खतौली क्षेत्र में जागरूकता रैली,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »