सपा सांसद हरेंद्र मलिक कपसाड़ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले

बोले सपा महासचिव-पुलिस की निष्क्रियता और अपराधियों की सक्रियता ने आम जनता को भयभीत कर दिया

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक जनपद के कपसाड़ गांव पहुंचे, जहाँ उन्होंने दलित महिला की हत्या एवं उनकी बेटी के अपहरण की दुस्साहसिक घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। इस दौरान सपा महासचिव ने कहा कि सरधना के ग्राम कपसाड़ में माँ की हत्या और उनकी बेटी के अपहरण की घटना बेहद गंभीर, दुःखद और अत्यंत चिंताजनक है। इस सनसनीखेज घटना के कारण यहां पुलिस की निष्क्रियता और अपराधियों की सक्रियता ने आम जनता को भयभीत कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शनिवार को टाउनहाल में वाल्मीकि महापंचायत

गांव कपसाड़ सांसद हरेन्द्र मलिक की लोकसभा मुजफ्फरनगर के अन्तर्गत ही आता है। उन्होंने गांव में पहुंचने के बाद पीड़ित परिवार के लोगों से बातचीत की और उनको पार्टी स्तर से हर प्रकार की मदद के लिए भरोसा दिया तथा इस लड़ाई में साथ रहने की बात भी कही। उसके बाद सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि उनकी लोकसभा क्षेत्र में घटित यह खौफनाक और अमानवीय घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पीडीए समाज के खिलाफ अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिन्हें रोकने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। हरेंद्र सिंह मलिक ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी न्याय दिलाने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

इसे भी पढ़ें:  ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों की कलमबंद हड़ताल

सपा सांसद ने घटना के दोषियों की अब तक गिरफ्तारी न होने और कड़ी कार्रवाई के अभाव को भाजपा सरकार की कमजोर कानून व्यवस्था का उदाहरण बताया और प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव पूजा अनिल अंबेडकर, सपा नेता धर्मेंद्र सिंह नीटू, चौधरी यशपाल सिंह, राजबल राणा एडवोकेट, रविकांत त्यागी, सपा सभासद शहजाद चीकू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पीड़ित परिवार को पहुंचाया अखिलेश का संदेश, दी 3 लाख की मदद

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अलीपुर अटेरना में हुआ सड़क हादसा, युवक की मौत

मुज़फ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र की सरधना विधानसभा के ग्राम कपसाड़ में एक दलित लड़की के अपहरण और उसकी माँ की सरेआम हत्या की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद हरेंद्र मलिक पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और प्रशासन से अपहृत लड़की की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए बताया कि आज सपा की ओर से पीड़ित परिवार को 3 लाख की आर्थिक सहायता दी गई। साथ ही सरकार से दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की मांग की गई। उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश भी पीड़ितों तक पहुंचाते हुए कहा कि पार्टी तन-मन-धन से इस अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगी।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आश्रम कांड: छात्राओं ने खोली बाबा की काली करतूतों की पोल…. वार्डन कराती थी चैतन्यानंद से मुलाकातराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  धनतेरस से पहले IRCTC की वेबसाइट और ऐप ठप, टिकट बुकिंग ठप होने से यात्रियों में नाराज़गी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पर्चा निरस्त होने पर कचहरी में प्रत्याशियों का हंगामाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »