ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों की कलमबंद हड़ताल

तहसील सदर में दस्तावेज लेखकों ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ रोष, रजिस्ट्री कार्य रहा ठप

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में लागू की जा रही नई ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को तहसील सदर के दस्तावेज लेखकों ने कामबंद हड़ताल कर दी। विरोध प्रदर्शन के दौरान दस्तावेज लेखकों ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय पर तालाबंदी की तथा एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार और निबंधन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। हड़ताल के कारण तहसील सदर में पूरे दिन संपत्ति रजिस्ट्रीकरण का कार्य प्रभावित रहा और बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दस्तावेज लेखकों का कहना है कि महानिरीक्षक निबंधन एवं स्टाम्प द्वारा जारी ई-पंजीकरण व्यवस्था के तहत प्रेरणा सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन दस्तावेज पंजीकरण की प्रक्रिया लागू की जा रही है। नई व्यवस्था में कुछ निर्धारित संस्थाओं को ही दस्तावेज तैयार करने और पंजीकरण की सुविधा दी गई है, जबकि वर्षों से कार्य कर रहे पंजीकृत दस्तावेज लेखकों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश भर में हजारों दस्तावेज लेखक दशकों से निबंधन विभाग के सहयोगी के रूप में कार्य करते हुए आम जनता को सस्ती, सुलभ और विधिक रूप से शुद्ध दस्तावेजी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। यदि उन्हें ई-पंजीकरण प्रणाली में शामिल नहीं किया गया तो हजारों परिवारों की आजीविका संकट में पड़ जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  लखीमपुर खीरी में 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी....पिता-पुत्री पानी में बह गए

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक नियमावली-1977 के अंतर्गत उन्हें मान्यता प्राप्त है और वे इसी व्यवस्था के तहत अपना व्यवसाय संचालित कर रहे हैं। उनका आरोप है कि नई ई-पंजीकरण व्यवस्था में दस्तावेज लेखकों की उपेक्षा कर उन्हें रोजगार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है, जो प्राकृतिक न्याय और जीविकोपार्जन के अधिकार के विरुद्ध है। एसोसिएशन ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि दस्तावेज लेखकों को भी ई-पंजीकरण प्रक्रिया में अधिकृत एजेंट अथवा यूजर के रूप में शामिल किया जाए तथा प्रेरणा पोर्टल पर लॉग-इन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही दस्तावेज लेखकों को नई तकनीक के संचालन के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाए और बायोमेट्रिक उपकरण खरीदने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

इसे भी पढ़ें:  रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से आक्रोश, खतौली तहसील बार एसोसिएशन ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार

दस्तावेज लेखकों ने फ्रंट ऑफिस योजना को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरने में उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार त्यागी, सचिव जितेन्द्र कुमार गर्ग (पंकज), कोषाध्यक्ष अभिनव प्रकाश मुद्गल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार माहेश्वरी, उपाध्यक्ष शशिकांत शर्मा, संगठन मंत्री रामकुमार गंगानिया, संयोजक शमीम अहमद, सतीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  छेड़खानी के आरोप में दो गिरफ्तार

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब कूड़े से कमाई करेगी नगरपालिकाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः मंगलवार से शुरू हो रहा वोटरों की छंटाई का सबसे बड़ा अभियान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  रामपुर डंपर हादसा: नैनीताल से लौट रहे परिवार पर कहरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »