MUZAFFARNAGAR-शनिवार को टाउनहाल में वाल्मीकि महापंचायत

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के 55 वार्डों में घर घर से कूड़ा उठाने के लिए दिल्ली की कंपनी को छोड़े गये ठेके खिलाफ कई दिनों की शांति के बाद शनिवार को फिर से हंगामा नजर आ सकता है। इस मामले में कई दिनों से शांत नजर आ रहे वाल्मीकि समाज ने पालिका प्रशासन के खिलाफ शनिवार को वाल्मीकि महापंचायत का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि वाल्मीकि समाज के नेता गुरू गौहर वाल्मीकि के नेतृत्व में शहर के वार्डों में निजी तौर पर घर घर से कूड़ा उठाने वाले वाल्मीकि समाज के लोगों ने पालिका द्वारा दिल्ली की कंपनी को डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन के लिए दिये गये ठेका का मुखर विरोध कर रखा है। इसके लिए कई बार प्रदर्शन किये जा चुके हैं। पिछले दिनों छह कूड़ा वाहनों को रोककर पूरे दिन हंगामा किया गया था। आठ घंटे बाद वाल्मीकि समाज के प्रदर्शनकारी महिला पुरुषों ने वाहनों की चाबियां पालिका को लौटाई थी। अब एक बार फिर से इस ठेके के विरोध में हंगामा बरपा नजर आ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता की शिकायत पर पालिका ने हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

गुरू गौहर वाल्मीकि ने बताया कि पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ प्रज्ञा सिंह सहित सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में समस्या के समाधान के लिए पालिका प्रशासन को तीन दिन का समय दिया गया था। वो पूरा हो गया है, लेकिन कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। इससे समाज में रोष है। इसको लेकर शनिवार को वाल्मीकि महापंचायत टाउनहाल मैदान में बुलाई गयी है और इसमें पालिका तथा कंपनी के खिलाफ आरपार की लड़ाई को लेकर अंतिम निर्णय लेने की बात समाज की ओर से कही जा रही है। महापंचायत को सफल बनाने के लिए वाल्मीकि समाज के नेता शहर की वाल्मीकि बस्तियों में लगातार कई दिनों से बैठक कर समाज को जोड़ रहे हैं। सफाई कर्मचारी संघ ने भी इस महापंचायत को अपना समर्थन जता दिया है।

उन्होंने कहा कि पालिका की ओर से कंपनी में ही निजी कर्मचारियों को एडजस्ट कराने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन कंपनी सिक्योरिटी मनी जमा करा रही है और वेतन भी कम दिया जा रहा है। कंपनी को बंद कराने की मांग पर हम अडिग हैं। इस महापंचायत को पालिका के सफाई कर्मचारी संघ की ओर से महामंत्री मिलन बिडला ने भी अपना समर्थन व्यक्त किया है। वाल्मीकि समाज के नेताओं की ओर से शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे समाज के लोगों से टाउनहाल मैदान पहुंचने का आह्नान किया गया है। गुरू ने बताया कि वो अपने साथियों के साथ समाज को जोड़ने के लिए तीन दिनों से शहर की वाल्मीकि बस्तियों में लगातार बैठक कर रहे हैं। समाज के साथ अहित नहीं होने दिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आयुर्वेदिक चिकित्सक की दुकान में चोरी का प्रयास

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता की शिकायत पर पालिका ने हटवाया अस्थाई अतिक्रमणराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एडीएम ने ईओ, जेई और शिकायतकर्ताओं को किया तलब

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एडीएम ने ईओ, जेई और शिकायतकर्ताओं को किया तलबजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »