राम का चंदा लेकर चंपत हुए राय, सरकार जवाब देः राकेश टिकैत

भाकियू नेता की राम मंदिर चंदा, स्मार्ट मीटर, मक्का आयात, उर्वरक संकट और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब की मांग

मुजफ्फरनगर। किसान नेता राकेश टिकैत ने विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे का सार्वजनिक हिसाब देने, गौशालाओं की स्थिति में सुधार, किसानों के हितों की रक्षा, स्मार्ट मीटर योजना पर स्पष्ट नीति और युवाओं के भविष्य से जुड़े परीक्षा तंत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता ने आस्था के साथ चंदा दिया है, इसलिए उसके उपयोग का पूरा हिसाब देने की जिम्मेदारी भी सरकार की है।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देशभर के लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी श्रद्धा से चंदा दिया था, इसलिए जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उस धन का उपयोग किस प्रकार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चंदे के नाम पर गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को बेनकाब किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि लोगों ने स्वयं बड़ी मात्रा में नकद राशि और महिलाओं ने अपने कीमती आभूषण तक दान किए थे, उन्होंने खुद इसको देखा है। ऐसे में सरकार को पूरे चंदे का सार्वजनिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चंपत राय तो राम के नाम का चंदा लेकर खुद चंपत हो गये, ये पूरा गिरोह है, जो गाय और तिरंगा के नाम पर अपना गैंग चलाते हैं, जबकि इनको गाय और तिरंगे के प्रति को सम्मान नहीं रहता है, ये स्वार्थी हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका डील भविष्य के भारत की मजबूत नींवः संजीव बालियान

टिकैत ने गौशालाओं की बदहाल स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि गौ संरक्षण के नाम पर कार्य करने वाले कई संस्थानों में गायों की उचित देखभाल नहीं हो रही है और अनेक स्थानों पर उनकी मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि गौशालाओं की कार्यप्रणाली और पशुओं की वास्तविक संख्या की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा गौ संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी मांगें जनहित से जुड़ी हैं और सरकार को उन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने स्मार्ट मीटर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं। आगामी चुनावों के संदर्भ में उन्होंने राजनीतिक दलों से मांग की कि वे अपने घोषणा पत्र में स्पष्ट करें कि सत्ता में आने पर स्मार्ट मीटर योजना को जारी रखेंगे या समाप्त करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई बढ़ाने के लिए विभिन्न बाहरी कारणों का हवाला दिया जा रहा है, जबकि जनता लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान ने कार प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दी, मचा हंगामा

कृषि और किसानों के मुद्दों पर बोलते हुए टिकैत ने कहा कि एथनॉल उत्पादन के लिए खाद्यान्न का उपयोग उचित नहीं है। उनके अनुसार एथनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ने से होना चाहिए, क्योंकि अनाज का प्राथमिक उद्देश्य लोगों के भोजन की आवश्यकता पूरी करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि मक्का किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे किसान आर्थिक संकट झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अमेरिका के साथ किसानों के हितों के प्रतिकूल व्यापार समझौते की तैयारी कर रही थी, लेकिन किसान संगठनों के दबाव और लगातार आंदोलनों के कारण सरकार को फिलहाल इस प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा। उन्होंने इसे किसानों की एक महत्वपूर्ण सफलता बताया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दूध की डेरी से घर लौटती महिला से बाइक सवार ने लूटे 50 हजार

राकेश टिकैत ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने ऑस्ट्रेलिया से लगभग 50 लाख क्विंटल मक्का आयात किया है, जबकि देश के पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बड़े पैमाने पर मक्का का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि घरेलू किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उनके अनुसार वर्तमान में गीली मक्का 1100 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल और सूखी मक्का 1600 से 1700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है, जो उत्पादन लागत की तुलना में काफी कम है। उर्वरकों की बढ़ती कीमतों और उपलब्धता पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि महंगे उर्वरकों और कालाबाजारी से किसान परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि नैनो उर्वरक को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि किसान उसके परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं। सरकार को इस नीति के पीछे की वजह सार्वजनिक करनी चाहिए।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुख्यालय पहुंचकर मंडलायुक्त ने सुनील लोगों की फरियाद, हाथों-हाथ निपटी पांच शिकायतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुख्यालय पहुंचकर मंडलायुक्त ने सुनील लोगों की फरियाद, हाथों-हाथ निपटी पांच शिकायत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: शादी से पहले युवती की हत्या, आरोपी युवक ने की आत्महत्याजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »