मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान ने कार प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दी, मचा हंगामा

मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात एक अजीबोगरीब घटना सामने आई जब सेना के एक जवान ने जल्दबाजी में अपनी कार सीधे प्लेटफार्म पर चढ़ा दी। अचानक प्लेटफॉर्म पर तेज रफ्तार कार देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे और चीखने-चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगीं।

घटना शुक्रवार रात करीब 7:20 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक तेजी से प्लेटफॉर्म पर घुसा और लंबे समय तक कार दौड़ाते रहा। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद रेलवे पुलिस व स्टेशन स्टाफ ने उसे पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें:  सरकार के 11 साल ओर किसानों के 11 सवाल पर होगा चिंतन शिविरः राकेश टिकैत

पूछताछ में युवक की पहचान सेना के जवान के रूप में हुई है, जो कि मूल रूप से बागपत जिले का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में तैनात है। जवान ने बताया कि उसके कुछ रिश्तेदारों को दिल्ली जाना था और जैसे ही वह स्टेशन पहुंचा, सामने से ट्रेन आती दिखी। ट्रेन छूटने के डर से उसने कार को प्लेटफॉर्म पर सीधे ट्रेन के पास तक ले जाने की कोशिश की, ताकि उसके रिश्तेदार समय पर सवार हो जाएं। रिश्तेदार ट्रेन पकड़ने में कामयाब रहे।

इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा: चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी ने बेटे संग 13वीं मंजिल से छलांग लगाई, दोनों की मौत

पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी कार पर अंग्रेज़ी में ‘फौजी’ लिखा हुआ था, जिससे उसकी पहचान हुई।

रेलवे अधिकारियों ने घटना को गंभीर सुरक्षा उल्लंघन मानते हुए इसकी विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल देर तक बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक सिंह ने बदले आठ थानेदार, दो से छीना चार्ज

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पेड़ पर लटका मिला भाकियू नेत्री सोहनबीरी के ड्राईवर का शवराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में युवक की मौत, 14 दिन बाद अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में युवक की मौत, 14 दिन बाद अज्ञात पर मुकदमा दर्जजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »