भारत-अमेरिका डील भविष्य के भारत की मजबूत नींवः संजीव बालियान

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को पूर्व सांसद ने देश के किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया

मुजफ्फरनगर। भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर जहां एक ओर किसान संगठनों और कुछ वर्गों द्वारा विरोध के स्वर उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस समझौते को भविष्य के भारत की मजबूत नींव बताते हुए इसका जोरदार समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और छोटे उद्योगों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पति ने दिखाई आंख, पत्नी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी ऐसी-ऐसी वीडियो....

शनिवार को भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में व्यापक चर्चा जारी है। इसी क्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस समझौते पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश के लिए ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि यह समझौता निर्णायक नेतृत्व का परिणाम है। डॉ. बालियान ने कहा कि भारतदृअमेरिका के बीच हुआ यह अंतरिम व्यापार समझौता किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इससे भारतीय निर्यातकों को 30 ट्रिलियन डॉलर के विशाल अमेरिकी बाजार तक सीधी पहुंच मिलेगी, जिससे षि क्षेत्र, एमएसएमई और ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-सठेड़ी नहर पुल पर हादसा, इकलौते बेटे की मौत

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समझौते में किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है। मक्का, गेहूं, चावल, सोया, दूध, पनीर, पोल्ट्री, सब्जियां और अन्य संवेदनशील षि व डेयरी उत्पादों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है, ताकि देश के किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न हो। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि निर्यात में वृद्धि होने से गांवों की आय में इजाफा होगा, स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी और आजीविका के नए साधन विकसित होंगे। इससे ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। डॉ. संजीव बालियान ने अपने संदेश में कहा कि किसान के मजबूत होने से ही देश मजबूत होगा और यही पीएम नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प की दिशा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह व्यापार समझौता आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद: फास्ट फूड ठेले पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो सभासदों ने कब्जाई पालिका की भूमिराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो सभासदों ने कब्जाई पालिका की भूमि

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–शहर में हर कदम लगे अवैध होर्डिंग और यूनीपोलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »