भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया।

इसे भी पढ़ें:  एमडीए के नाम पर अवैध वसूली और रंगदारी का धंधाः शातिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार, बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की कटाई का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान लाइन में फॉल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। फॉल्ट के बाद घंटों तक बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। घरों में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। लगातार बिजली गुल रहने से परेशान बड़ी संख्या में नागरिक स्थानीय बिजलीघर पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा मिला। लोगों का आरोप है कि बिजलीघर पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें यह जानकारी तक नहीं मिल सकी कि बिजली कटौती किस कारण हुई है और आपूर्ति कब तक बहाल होगी।

इसे भी पढ़ें:  स्थानीय प्रतिभाओं, परंपराओं और नवाचारों का सजीव उत्सव है प्रदर्शनीः कपिल देव

बिजलीघर पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की। वहीं, बिजली संकट से परेशान कई नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति भी अपनी नाराजगी व्यक्त की और जल्द से जल्द नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में इस तरह की लंबी बिजली कटौती से दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो जाता है। उन्होंने बिजली विभाग से फॉल्ट को शीघ्र ठीक कर आपूर्ति सुचारु करने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दमदार बाइक जावा का पहला शोरूम खुला

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  खतौली : पूर्व विधायक रामपाल सैनी के घर उमड़ी भीड़, युवा पुत्र के निधन पर नेताओं ने जताया शोकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  खतौली : पूर्व विधायक रामपाल सैनी के घर उमड़ी भीड़, युवा पुत्र के निधन पर नेताओं ने जताया शोक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  घर के बाथरूम में नहा रही महिला से पड़ौसी युवक ने की छेड़छाड़जारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »