मुजफ्फरनगर में दमदार बाइक जावा का पहला शोरूम खुला

रामपुर तिराहे पर शाहपुर के शांति गु्रप परिवार के जावा शांति शोरूम का भव्य उद्घाटन, बाइक बुकिंग पर उपहार की सौगात

मुजफ्फरनगर। जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में शांति गु्रप परिवार के रूप में बड़ी पहचान रखते हुए शाहपुर के जैन परिवार ने अब ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में भी कदम आगे बढ़ाये हैं। शाहपुर के जैन परिवार के द्वारा जनपद में दो पहिया वाहनों में अपने दमदार मॉडल के कारण खास पहचान रखने वाली जावा बाइक का पहला शोरूम खोला है। इस जावा शांति शोरूम का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ और बाइक की हर बुकिंग पर एक शानदार उपहार का वादा जैन परिवार ने किया है।
जनपद में इस दिवाली दमदार बाइक ब्रांड जावा को शाहपुर के प्रतिष्ठित जैन परिवार के अखिल कुमार जैन ने लान्च किया है। रामपुर तिराहा स्थित जावा शांति शोरूम का भव्य शुभारंभ बुधवार को किया गया। उद्घाटन समारोह में जावा बाइक कंपनी के सेल्स ऑफिसर मोहम्मद अजीम एवं चिन्मय गुप्ता ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक एवं कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शोरूम मालिक अखिल कुमार जैन ने परिवार के अन्य सदस्यों और शोरूम के मुख्य कर्मचारियों के साथ सभी का स्वागत किया।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह जावा का जनपद में पहला शोरूम है, जहां चार वाल्व लिक्विड कूल इंजन से लैस दमदार मोटरसाइकिलें उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि यह गाड़ियाँ तेज़ गर्मी में भी अधिक गर्म नहीं होतीं और लंबे सफर में बेहतर परफॉर्मेंस देती हैं। जावा बाइक्स अब विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं और इनकी निर्माण यूनिट इंदौर, मध्य प्रदेश में स्थित है। त्योहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने खास ऑफर की भी घोषणा की है। पहले 21 ग्राहकों को विशेष गिफ्ट और लकी ड्रॉ में शामिल होने का मौका मिलेगा। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि जावा बाइक का मुख्य कंपटीशन रॉयल एनफील्ड जैसी गाड़ियों से है और यह युवा वर्ग के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है। उद्घाटन समारोह में शाहपुर के शांति जैन परिवार के लोगों के साथ ही मुख्य रूप से अखिल कुमार जैन, सतीश कुमार गोयल, विजय गोयल समेत अनेक मित्र, संबंधी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शोरूम की सफलता की कामना करते हुए जावा ब्रांड के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने सीएम योगी से की मुलाकात

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने सीएम योगी से की मुलाकातराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  हादसों का ब्लैक संडेः कार दीवार से टकराने पर नोएडा के युवक की मौत, बाइक सवार

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »