स्थानीय प्रतिभाओं, परंपराओं और नवाचारों का सजीव उत्सव है प्रदर्शनीः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। अपने प्रभार वाले जनपद बिजनौर में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार देर रात नगर पालिका परिषद बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी 2025 का भव्य शुभारंभ किया।

नगर पालिका की ओर से आयोजित की जाने वाली जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी विधिवत रूप से शुरू हुई। शनिवार देर शाम प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं चेयरपर्सन बिजनौर पालिका इंदिरा सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में पहले ही दिन काफी लोगों की भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर दीप प्रज्जवलन के उपरांत कार्यक्रम को सम्बांधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियाँ आधारस्तंभ हैं।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी की सौगात पाकर नुमाइश मैदान से ससुराल विदा हुईं 1017 बेटियां


मंत्री ने कहा कि यह आयोजन न केवल विकास की विविध धाराओं का संगम है, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं, परंपराओं और नवाचारों का सजीव उत्सव भी है। प्रदर्शनी में किसानों के द्वारा आधुनिक कृषि तकनीकों और जैविक उत्पादों की अद्भुत प्रस्तुति प्रेरणा दायक रहेगी। वहीं उद्यमिता से जुड़े नवाचारों, स्थानीय उद्योगों और आत्मनिर्भरता की भावना से ओतप्रोत स्टॉल्स युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। उद्घाटन के समय डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नवीन मंडी स्थल पर व्यापारियों को किया तिरंगा वितरण

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  धूमधाम से मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाबराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, मुजफ्फरनगर सहित 127 एसडीएम अफसरों का ट्रांसफर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-वाल्मीकि समाज के एक करोड़ पी गई जेएस एनवायरो!जारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »