मुजफ्फरनगर के दरोगा की अलीगढ़ हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

तीन बहनों का इकलौता भाई था गांव मुंडभर निवासी राहुल चौधरी, सोमवार को बेहद गमगीन माहौल में गांव में हुई अंत्येष्टि, आठ माह की गर्भवती हैं पत्नी 

मुजफ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर निवासी उप निरीक्षक राहुल चौधरी की अलीगढ़ में हुए भयानक सड़क हादसे में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव शोक में डूबा है। मृतक दरोगा राहुल वर्तमान में अलीगढ़ जनपद में तैनात थे। वो बुलेट से होटल जा रहे थे, सड़क पार करते समय एक टाटा मैजिक छोटा हाथी ने उनकी बाइक को रौंद दिया और बाइक सहित उनको घसीटता हुआ काफी दूर ले गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सोमवार को दरोगा का पैतृक गांव में बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक राहुल तीन बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के कारण पूरे परिवार में कोहराम है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी को दुकानदारों ने पीटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना टप्पल में तैनात 33 वर्षीय दरोगा राहुल चौधरी की 5 अक्तूबर दोपहर अलीगढ़-पलवल मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। देर रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन अलीगढ़ में मृत दरोगा के लिए शोक सलामी का आयोजन किया गया। डीआईजी रेंज अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी, एसएसपी नीरज कुमार जादौन सहित अन्य अधिकारियों तथा परिजनों ने मृतक के पार्थिव शरीर को पुष्पचक्र व रीट अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों ने कंधा देकर अंतिम विदाई दी गई।

बताया गया कि थाना टप्पल में तैनात राहुल चौधरी करीब पांच दिन पूर्व अलीगढ़ शहर के बन्ना देवी थाने से स्थानांतरित होकर आए थे। 5 अक्तूबर दोपहर करीब 1.30 बजे अलीगढ़-पलवल मार्ग पर स्थित एक होटल पर खाना खाने जा रहे थे, उन्होंने होटल पर रुकने के लिए यू-टर्न लिया, तभी अलीगढ़ की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक लोडर वाहन टाटा मैजिक ने उनकी निजी बुलट बाइक में टक्कर मार दी और बाइक सहित उनको रौंदते हुए दूर तक ले गया। गंभीर रूप से घायल दरोगा को तत्काल उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 3.30 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के विकास को मंत्री कपिल देव केन्द्र से लाए 419 करोड़

https://www.facebook.com/DrSanjeevBalyan/posts/pfbid02eCKiz3FMR6nbPbgh3UzR5iUtmUJCE9LkpT5f3tm6EhJTKZxD8KG2qYmEcg9UbPEil

राहुल चौधरी मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भौराकलां क्षेत्र के ग्राम मुंडभर थ्के रहने वाले थे। वह तीन बहनों के बाद सबसे छोटे भाई थे, उनकी शादी बीते नवंबर 2024 में रीनम के साथ हुई थी। उनकी पत्नी डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर है और वर्तमान में वो आठ माह की गर्भवती हैं। दरोगा के पिता ओमपाल सिंह की कोरोना काल के दौरान मृत्यु हो गई थी। राहुल चौधरी 2023 बैच में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे और वो परिवार का सहारा बने हुए थे। सोमवार को उनकी अंत्येष्टि पूर्ण पुलिस सम्मान के साथ पैतृक गांव मंुडभर में की गई तो पूरा गांव ही शोक में नजर आया। पत्नी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक सहित अन्य लोगों ने राहुल चौधरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर की हिंदू पंचायत के जवाब में सपा की मुस्लिम पंचायत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  महाराजा अग्रसैन स्मारकः लिखा-पढ़ी में तो नवनीत ही संयोजक निकले मित्तल साहबराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  महाराजा अग्रसैन स्मारकः लिखा-पढ़ी में तो नवनीत ही संयोजक निकले मित्तल साहब

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत बच्ची से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को 20 वर्ष

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »