स्वामी यशवीर की हिंदू पंचायत के जवाब में सपा की मुस्लिम पंचायत

स्वामी यशवीर की 13 दिसंबर को पंचायत बुलाने की चेतावनी पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी हुए मुखर, कहा-बेटियां सबकी बराबर, न्याय सबको मिले

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक दलित नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले ने जिले की कानून व्यवस्था के साथ-साथ साम्प्रदायिक माहौल को भी सर्द मौसम में एक गरमाहट देने का काम किया है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया है, जिसके चलते हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के साथ ही स्वामी यशवीर की गांव में हिंदू पंचायत की घोषणा के बाद अब सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की मुस्लिम पंचायत करने की खुली चुनौती ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। दोनों ओर से पंचायतों की चेतावनी के बाद प्रशासन की चिंताएँ बढ़ गई हैं।
जिले में हाल के दिनों में बालिग और नाबालिग लड़कियों के अपने-अपने प्रेमियों के साथ घर से जाने की घटनाओं ने साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ाया है। इन मामलों को लेकर पुलिस और प्रशासन लगातार कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की चुनौती से जूझ रहे हैं। ताज़ा मामला मिमलाना गांव की 14 वर्षीय दलित किशोरी के लापता होने का है, जिसके संबंध में परिजनों ने गांव के ही एक मुस्लिम युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब को मदरसों से मददः बाढ़ संकट में आगे आया मुस्लिम समाज

किशोरी के पिता सचिन ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनकी बेटी 5 दिसंबर को कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन में सामने आया कि गांव निवासी मुदस्सिर पुत्र हसरत उसे अपने साथ ले गया है। स्थानीय चर्चा के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे साथ में घर से निकले और फरार हो गये। इस घटना के बाद शिवसेना, क्रांतिसेना, भीम आर्मी सहित कई संगठन परिजनों के साथ कोतवाली, डीएम कार्यालय और एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं। करीब पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों और हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा बढ़ रहा है।

ऐसे में यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर ने सोशल साइट पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि मिमलाना गांव से लव जिहादियों द्वारा दलित किशोरी का अपहरण किया गया है और एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस नाकाम है। उन्होंने घोषणा की कि 13 दिसंबर को दोपहर 1 बजे मिमलाना गांव में हिंदू पंचायत आयोजित होगी। स्वामी यशवीर इससे पहले भी ऐसे कई मामलों में पंचायतें बुलाते रहे हैं, जिनके चलते कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। तितावी पुलिस ने इसी वजह से उन्हें पहले भी नोटिस जारी कर साम्प्रदायिक सौहार्द्र भंग करने के आरोप में चेतावनी दी थी।
स्वामी यशवीर की पंचायत घोषणा के बाद पहली बार किसी राजनीतिक दल ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट जिया चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यदि हिंदू पंचायत होगी तो मुस्लिम समाज भी उन मामलों पर पंचायत करेगा, जहाँ मुस्लिम लड़कियाँ हिंदू युवकों के साथ घर से गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम गदला थाना भोपा की एक मुस्लिम लड़की को हिंदू युवक ले गया और अभी तक उसका कोई पता नहीं। ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर की मुस्लिम लड़की को भी हिंदू युवक ले गया और पुलिस आज तक उसे बरामद नहीं कर सकी।

इसे भी पढ़ें:  बुलेट शोरूम कर्मचारी युवती के मंगेतर को धमकी, रिश्ता तुड़वाने की साजिश

https://www.facebook.com/ziya.caudhari/posts/pfbid0dR3E1hoTycwKj7SwAQ2hyKjnVQPeNFLeZbwy8cm9uEFRxJ3nMNFrbL1j78dMhmzsl

जिया चौधरी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि बेटियाँ सबकी बराबर हैं। किसी भी समाज की बच्चियों के साथ अन्याय न हो। जबरन ले जाने वाले किसी भी समुदाय के हों, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। संत समाज का काम धार्मिक उन्माद फैलाना नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि स्वामी यशवीर वाकई न्याय के लिए पंचायत कर रहे हैं तो उसमें मुस्लिम लड़कियों के मामलों को भी शामिल करें, उनके परिवारों की पीड़ा को भी उठायें और उन हिंदू लड़कों के खिलाफ कार्यवाही की मांग प्रशासन से करें, जो उन परिवारों की बच्चियों को लेकर चले गये हैं। हम भी यकीन दिलाते हैं कि हम हिंदू परिवारों कंी बेटियों को वापस लाने के लिए यशवीर महाराज के साथ लड़ाई लड़ेंगे। इस बीच जिले में पहले से ही बने तनावपूर्ण माहौल के बीच दोनों ओर से पंचायतों की चेतावनी ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। पुलिस किशोरी की तलाश तेज करने के साथ-साथ दोनों समुदायों के नेताओं से संवाद में लगी है ताकि किसी भी प्रकार की साम्प्रदायिक स्थिति बिगड़ने से रोकी जा सके।

इसे भी पढ़ें:  गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा और उत्साह का उजियारा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बागोवाली में घर में घुसकर हमले की वीडियो वायरलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा और उत्साह का उजियारा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के खेल दिवस में चमके नन्हें एथलीटजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »