मुजफ्फरनगर-कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी को दुकानदारों ने पीटा

पुजारी ने दुकानदारों पर लगाया हमला करने का आरोप, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुरी में स्थिति कुष्ठ आश्रम के राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना से आक्रोशित मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।

रुड़की रोड स्थित रामपुरी में कुष्ठ आश्रम परिसर में बने राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि पुजारी मंदिर परिसर में ही रहते हैं। यह मंदिर उस स्थान पर बना हुआ है जहां बड़ी संख्या में कुष्ठ रोगी निवास करते हैं। पुजारी का आरोप है कि मंदिर के पास स्थित कुछ दुकानदारों के साथ आए दिन विवाद होता रहता है। इसी विवाद के चलते दुकानदारों ने उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग पुजारी के समर्थन में एकत्र हो गए और मंदिर परिसर के बाहर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पुजारी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचे

इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की और कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी दुकानदारों से भी पूछताछ की। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों के सामने भी आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि पुजारी की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनावः मुजफ्फरनगर में 156412 मतदाताओं के नाम काटे

मंदिर में घुसकर युवक ने दान पात्र तोड़ा, हजारों रुपये चोरी, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में घुसकर युवक द्वारा दान पात्र तोड़कर नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। मंदिर के केयरटेकर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम किनौनी निवासी दीपक कुमार पुत्र सोमपाल ने थाना शाहपुर में दी शिकायत में बताया कि वह मंदिर की देखरेख करता है। मंदिर में पिछले चार-पांच माह से श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया चढ़ावा दान पात्र में रखा हुआ था। आरोप है कि 3 मार्च 2026 को सुबह करीब 5 बजे देवेन्द्र उर्फ रावण पुत्र शोभाराम मंदिर में घुस आया। उसने पूजा गृह का ताला तोड़कर दान पात्र में रखे करीब 8 से 10 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गया।
पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान देवेन्द्र उर्फ रावण पुत्र शोभाराम के रूप में की गई है। केयरटेकर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता, 171 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय से

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनावः मुजफ्फरनगर में 156412 मतदाताओं के नाम काटे

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  खतौली तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी, प्रशासन पर गंभीर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »