छह साल बाद इंसाफः होमगार्ड रतिराम हत्याकांड में दोषी को फांसी की सजा

ड्यूटी के दौरान चाकू से किए गए हमले में हुई थी होमगार्ड की मौत, 13 गवाहों और ठोस साक्ष्यों के आधार पर अदालत का ऐतिहासिक फैसला

मुजफ्फरनगर। करीब छह वर्ष पुराने बहुचर्चित होमगार्ड रतिराम हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दोषी दीपक को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। ड्यूटी के दौरान होमगार्ड पर हुए जानलेवा हमले के मामले में लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों को पर्याप्त मानते हुए आरोपी को फांसी की सजा से दंडित किया।

अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया। इससे पहले 24 जून 2026 को अदालत ने आरोपी दीपक को दोषी करार दिया था। अभियोजन के अनुसार मामला 4 जून 2020 का है। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुढ़ाना मोड़ पुलिस चैकी पर तैनात कांस्टेबल इस्लाम और होमगार्ड रतिराम रात करीब 10.15 बजे क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें डीलर वाली गली से एक महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने देखा कि आरोपी युवक दीपक का अपनी मां राजबाला के साथ विवाद चल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  देवभूमि का स्वरूप बचाने को लैंड, लव और थूक जिहाद पर अंकुशः धामी

दीपक अपनी मां पर हमलावर हो रहा था, पुलिस द्वारा हस्तक्षेप किए जाने पर आरोपी कथित रूप से आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करते हुए होमगार्ड रतिराम पर चाकू से हमला कर दिया। उसने होमगार्ड पर चाकू से कई वार कर दिए, हमले में गंभीर रूप से घायल रतिराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, करीब चार माह तक चले उपचार के बाद 4 अक्टूबर 2020 को मेरठ में होमगार्ड रतिराम की मृत्यु हो गई। इसके बाद मृतक के पुत्र अर्जुन की तहरीर पर मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाई गईं।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने परखे हथियार और लाठी-डंडे

सहायक शासकीय अधिवक्ता कुलदीप कुमार के अनुसार, अभियोजन पक्ष ने न्यायालय में आरोपी दीपक के खिलाफ कुल 13 गवाहों के बयान दर्ज कराए। प्रस्तुत साक्ष्यों, चिकित्सीय रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 25 जून को आरोपी दीपक की गिरफ्तारी की थी। पुलिस ने होमगार्ड की मौत हो जाने के बाद 13 अक्टूबर को हत्या की धाराओं के साथ आरोपपत्र दाखिल किया, इसके बाद 5 नवंबर 2020 को अतिरिक्त आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 19 दिसंबर को आरोपी के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए थे। लंबी सुनवाई और बहस के बाद अब दोषी दीपक को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका एग्रीकल्चर ट्रेड डील किसानों के लिए ‘डेथ वारंट- राकेश टिकैतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे टोल दरें महंगी, कार से ट्रक तक असर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  अवैध कालोनियों पर दूसरे दिन भी गरजा निर्माण पर बुलडोजरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »