एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शनिवार को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए-योग’ विषय का सार्थकता प्रदान करते हुए मनाया गया। इस दौरान योग और प्राणायाम के विभिन्न आसन के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी अन्य व्यायाम का प्रशिक्षण देकर सभी से योग को एक नियमित दिनचर्या के रूप में अपनाने की अपील की गई।

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में शनिवार को सवेरे जीवन में योग को अपनाकर निरोगी होने के प्रेरक संदेश के साथ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने प्रांगण में पधारे योगाचार्य श्री शिवांक चौधरी को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ सदस्यों ने योगाचार्य के मार्गदर्शन में योग एवं प्राणायाम किया।

इसे भी पढ़ें:  कुख्यात माफिया सुशील मूंछ के बेटे से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में योग सत्र का शुभारंभ गायत्री मंत्र के जाप के साथ हुआ और इसके उपरांत योगाचार्य द्वारा सभी विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया। सभी ने उत्साहपूर्वक सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, तथा ध्यान साधना जैसी क्रियाओं में भाग लिया। योगाभ्यास के साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें:  संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे सपा कार्यकर्ताः जिया चौधरी

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, योग हमें शारीरिक, मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्रदान के साथ ही हमारी शारीरिक प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाता है। उन्होंने सभी को योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरुक भी किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में डीएवी इंटर कॉलेज मैदान पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में रहकर योग को अपनी नियमित दिनचर्या बनाने का संकल्प लिया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शराब पीकर आया पति, दो दोस्तों को सौंप दी पत्नी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  ऑल इंडिया मोमीन अंसारी समाज ने मनाया चौथा स्थापना दिवसराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  लखटकिया डकैत नईम एनकाउंटर में ढेर, एसएचओ को भी लगी गोली, हैड कांस्टेबल घायल

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  लखटकिया डकैत नईम एनकाउंटर में ढेर, एसएचओ को भी लगी गोली, हैड कांस्टेबल घायलजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »