पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने परखे हथियार और लाठी-डंडे

ड्रिल, वाहन जांच, शाखाओं के निरीक्षण से लेकर मेस में भोजन तककृएसएसपी ने परखी व्यवस्थाएँ, दिए सुधारात्मक निर्देश

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव द्वारा किया गया। परेड के दौरान एसएसपी ने अनुशासन, एकरूपता और फिटनेस पर विशेष बल देते हुए पुलिसकर्मियों को टोलीवार ड्रिल करवाई तथा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड ग्राउंड में दौड़ लगवाई।
एसएसपी संजय वर्मा ने परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया तथा शस्त्रों के संचालन और रखरखाव को लेकर आवश्यक अभ्यास करवाया। उन्होंने जवानों को हर परिस्थिति में तत्पर रहने और शारीरिक दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में मौजूद सभी वाहनों की कार्यप्रणाली की जांच की गई। एसएसपी ने हूटर, लाइट, संचार उपकरणों और वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा किट की स्थिति परखी। आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों और वाहन चालकों को दिए गए।
उन्होंने डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर रेस्पांस टाइम रखने, समय से ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने और सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों के भोजन-पानी की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने बैरकों और भोजनालय का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस मेस में भोजन कर भोजन की गुणवत्ता की जांच भी की। इसके बाद मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण करते हुए वाहनों के रखरखाव, सफाई-व्यवस्था और संबंधित रजिस्टरों की जांच कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। एसएसपी वर्मा ने यातायात लाइन, क्वार्टर गार्ड, आर्मरी, पुलिस कैफे और लाइब्रेरी सहित पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया और सभी को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण क्रम के बाद एसएसपी ने आदेश कक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों का अर्दली रूम लिया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टरों और अभिलेखों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को समयबद्ध और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  नरेश टिकैत का राजेन्द्र मलिक को चैलेंजः गठवाला खाप रोके नहीं रूकेगी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मेला देखने आये युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मुकदमा दर्जराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  धोखा, ठगी और फर्जीवाड़े की साजिश का काला खेल-numax city!

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »