मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल के लिए योगी सरकार ने नहीं भेजा केन्द्र को कोई प्रस्ताव

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुजफ्फरनगर सीट से सांसद हरेन्द्र मलिक द्वारा पिछले दिनों संसद में मुजफ्फरनगर जनपद से जुड़ी अनेक समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली रैपिड रेल को मुजफ्फरनगर तक चलाये जाने की मांग के साथ ही प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों पर कार्यवाही करने की बात कही थी। अब सपा सांसद हरेन्द्र मलिक द्वारा उठाई गई समस्याओं पर केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने पत्र लिखकर बिन्दुवार जवाब दिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि मेरठ से मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल चलाने के लिए यूपी सरकार की ओर से आज तक केन्द्र को कोई प्रस्ताव भेजा ही नहीं गया है। कहा गया कि राज्य सरकार प्रस्ताव भेजे तो ही केन्द्र सरकार इस तरह के निर्णय ले सकती है। साथ ही यह भी साफ कर दिया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लगातार प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाईयों पर एनजीटी के निर्देशानुसार कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने बसी-खुब्बापुर में पंचायत कर किया किसान संवाद

सपा सांसद ने 25 जुलाई को संसद सत्र के दौरान मुजफ्फरनगर में औद्योगिक इकाइयों के द्वारा प्रदूषण फैलाने और इस कारण दूषित जल तथा हवा के कारण गांव दर गांव बीमारी फैलने के लिए भी इनको जिम्मेदारी ठहराते हुए कार्यवाही की मांग की थी। साथ ही उन्होंने इसी दिन दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल को मुजफ्फरनगर तक चलाने की आवाज उठाई थी। लोकसभा के शून्य काल में उठाये गये इस सवालों को लेकर अब 16 अगस्त को केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सपा सांसद हरेन्द्र मलिक को पत्र लिखकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में औद्योगिक प्रदूषण और रैपिड रेल की अनुपलब्धता के संबंध में उठाए गए मामले की जांच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय के परामर्श से की गई थी। इसमें यह बताया गया है कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समय-समय पर मुजफ्फरनगर जिले में संचालित प्रमुख जल और वायु प्रदूषणकारी उद्योगों का निरीक्षण करता है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के आवास के पास महिला से लूटी चैन

केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र ने पत्र में कहा कि जिले में 61 प्रमुख ;लुगदी और कागज-37, चीनी-8, डिस्टिलरी-5, रंगाई-5, फार्मास्युटिकल-3, खाद्य प्रसंस्करण-1, बूचड़खाना-1 और टेनरी-1द्ध जल/वायु प्रदूषणकारी उद्योग संचालित हैं। निर्धारित उत्सर्जन और अपशिष्ट निर्वहन मानकों को पूरा नहीं करने वाले उद्योगों को जल और वायु अधिनियमों के तहत कारण बताओ नोटिस के साथ ही उनको बंद करने के निर्देश दिए जाते हैं। विभिन्न मामलों में राष्ट्रीय हरित अधिकरण ;एनजीटीद्ध द्वारा दिए गए आदेशों के संदर्भ में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बनाए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाने का भी प्रावधान है।

उन्होंने सपा सांसद को बताया कि मुजफ्फरनगर में रैपिड रेल की अनुपलब्धता के संबंध में, यह सूचित किया जाता है कि शहरी नियोजन एक राज्य विषय है और संबंधित राज्य सरकारें/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन सार्वजनिक परिवहन के विभिन्न साधनों के बीच एकीकरण सहित शहरी परिवहन बुनियादी ढांचे की योजना बनाने, शुरू करने और विकसित करने के लिए जिम्मेदार हैं। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शहरी परिवहन नीति ;एनयूटीपीद्ध, 2006, मेट्रो रेल नीति, 2017 और पारगमन उन्मुख विकास नीति, 2017 तैयार की है, जो शहरी परिवहन प्रणालियों की एकीकृत योजना और कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करती है। केंद्र सरकार संबंधित राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों द्वारा प्रस्तावित किए जाने पर प्रस्ताव की व्यवहार्यता और संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर शहरी रेल आधारित प्रणाली को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। वर्तमान में संबंधित राज्य सरकार द्वारा मुजफ्फरनगर तक आरआरटीएस के विस्तार के लिए कोई प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  एसडीएम सदर के खिलाफ कमिश्नरी घेरेंगे किसानः अजय त्यागी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आंध्र प्रदेश में बाग का सपना दिखाकर 69.23 लाख की ठगीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने बसी-खुब्बापुर में पंचायत कर किया किसान संवाद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जिले में पांच मंत्री, फिर भी वारदात कर गए बेखौफ बदमाशजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »