मंत्री कपिल देव के आवास के पास महिला से लूटी चैन

मुजफ्फरनगर। शहर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास के पास ही दिनदहाड़े शातिर बदमाशों ने एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चैन लूट ली और फरार हो गये। चैन नहीं टूटने पर महिला ने बदमाशों से संघर्ष भी किया, लेकिन वो उनको पकड़ने में विफल रही है। सूचना पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया, जिसमें बदमाश भी नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कप्तान ने पुलिस शाखाओं के कामकाज को परखा

नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला गांधीनगर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास वाली गली में मौहल्ला पटेलनगर निवासी नीलम गुप्ता किसी कार्य से गई थी। महिला अकेली ही गली से गुजर रही थी तो इसी बीच पीछे से बाइक पर आये दो बदमाशों ने महिला पर झपट्टा मार दिया और उसके गले से सोने की चैन लूट ली। महिला ने बदमाशों के खिलाफ संघर्ष भी किया। बताया गया कि पहले झपट्टे में चैन नहीं टूटी थी। महिला ने शोर मचाया, इसके बावजूद भी बेखौफ बदमाश महिला की चैन लूटकर फरार हो गये। महिला का शोरगुल सुनकर मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस में भी हड़कम्प मच गया।

एसएचओ नई मंडी इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र ने बताया कि पटेलनगर निवासी महिला नीलम से दो बाइक सवार बदमाश सोने की चैन झपटकर ले गये। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश भी कैद हुए हैं। फुटेज को कब्जे में लेकर उनकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उधर सीओ मंडी रूपाली राव भी मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला से घटना के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बुधवार को थानाक्षेत्र नई मण्डी में 01 महिला के साथ 02 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा चैन स्नैचिंग की घटना कारित की गयी। घटना के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  बेटे को हुआ कैंसर, तो मां ने कर ली खुदकुशी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेपर मिल का बॉयलर फटा, शिफ्ट इंचार्ज की मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जिले में पांच मंत्री, फिर भी वारदात कर गए बेखौफ बदमाश

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  सिविल बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने मनाई होली, उड़ा गुलालजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »