एसडीएम सदर के खिलाफ कमिश्नरी घेरेंगे किसानः अजय त्यागी

मुजफ्फरनगर। एक कंपनी के द्वारा अपने प्लांट के लिए ली गई भूमि को अवैध कब्जा बताकर किये गये आंदोलन और इसके बाद कोर्ट केस होने के कारण बनी सहमति के खिलाफ जाकर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम सदर के खिलाफ सहारनपुर कमिश्नरी का घेराव कर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी ने रविवार को शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 26.6.2024 से किसानों ने अपनी मांगांे को लेकर चदन फार्म पर धरना प्रदर्शन किया था, जिस धरने में किसानों ने अपनी समस्या रखते हुए बताया था कि डीएस कंपनी द्वारा ग्राम समाज और किसनों की जमीन को कब्जा कर प्लांट लगाने का काम किया जा रहा था। यहां पर कंपनी ने लगभग पौली हाऊस भी तैयार कर लिया है, जिसके खिलाफ 4 महीने तक किसानांे ने अपना धरना प्रदर्शन करते रहे और उसके बाद मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन हरकत में आया। तत्कालीन एसडीएम परमानंद झा द्वारा मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की गई और भूमि की पैमाइश कराकर डीएस-कम्पनी के अधिकारियों को साथ लेते हुए सहमति बनाई और भूमि पर झंडी लगवाकर निशान देही करवा दी थी। इसके बाद इस जमीन को लेकर हाईकोर्ट से स्टे हो गया है। इससे साफ हुआ कि यथा स्थिति अगले आदेश तक बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  राजेश हत्याकांड के खुलासे की मांगों को लेकर भीम आर्मी व आसपा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

अजय त्यागी ने बताया कि किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन जारी रखते हुए रहा। भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी ने बताया कि हाईकोट के स्टे होने के बाद भी एसडीएम सदर निकिता शर्मा द्वारा 5 दिसम्बर को शाम के समय कोतवाल पुरकाजी और सीओ सदर के साथ भारी फोर्स लेकर मौके पर आई और धरने पर बैठे निहत्थे किसानों को बलपूर्वक धरने से हटाया गया। निखिल चौधरी ने कहा कि जिस तरीके से एसडीएम ने अपना तानाशाही रवैया दिखाते हुए किसानों को जबरन धरने से उठाया गया और थाने से उनका चालान कर दिया गया। कहा कि भाजपा की इस सरकार में अधिकारी बेलगाम हो रहे हैं अगर भाजपा सरकार ने अधिकारियों पर शिकंजा नहीं कसा तो अबकी बार चुनाव मंे किसान जवाब देने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। कहा कि किसानों के प्रति यह सकार कट्टरता दिखा रही है, आज अंग्रेज हुकूमत की भांति जुल्म ढहाये जा रहे हैं। पुरकाजी ब्लाक अध्यक्ष दिलशाद चौधरी ने कहा है 164 दिन किसानांे पूरी शांतिपूर्वक ढंग से वे कंपनी पर धरना प्रदर्शन चलाया है।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अनियमितता के मामले में उद्योगपति पर कार्यवाही

पश्चिमी यूपी के युवा प्रदेश प्रभारी मनीष गुर्जर ने घोषणा करते हुए कहा है कि अगर जनपद मुजफ्फरनगर का प्रशासन किसानांे की मांग मानने को तैयार नहीं हुआ तो संगठन 24 दिसंबर को सहारनपुर कमिश्नर पर धरना प्रदर्शन करेगा। इसके बाद भी कार्यवाही नहीं हुई तो लखनऊ कूच किया जायेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रवण त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी, युवा प्रदेश प्रभारी मनीष गुर्जर, जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष दिलशाद, युवा ब्लॉक अध्यक्ष पंकज गुर्जर, नीरज चौहान, कुलदीप पंवार, नरेन्द्र सिंह, बलजोर सिंह, अरविन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शमशाद अहमद, ब्लॉक सचिव अरूण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  आईपीएस संजय मुजफ्फरनगर के नए कप्तान, अभिषेक सिंह को सहारनपुर रेंज की कमान

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  राजेश हत्याकांड के खुलासे की मांगों को लेकर भीम आर्मी व आसपा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अनियमितता के मामले में उद्योगपति पर कार्यवाही

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अनियमितता के मामले में उद्योगपति पर कार्यवाहीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »