मोदी के मंत्री के मंच पर भिड़ गये योगी सरकार के दो मंत्री

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय मंत्री के रूप में पहली बार चरथावल क्षेत्र में आये जयंत चौधरी के मंच पर ही योगी सरकार के दो मंत्री आपसी में भिड़ते हुए नजर आये। यह जनसभा शनिवार को हुई थी, लेकिन मंत्रियों के बीच आपसी बहस का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। इस बहसबाजी को लेकर योगी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किसी भी प्रकार के विवाद से इंकार करते हुए कहा कि हम आपस में बात कर रहे थे, कोई मनमुटाव नहीं हुआ है। अब बात करना भी कोई गुनाह हो गया क्या। वहीं मंत्री अनिल कुमार ने भी कहा कि मंच पर मंत्री कपिल देव से आपसी बातचीत ही चल रही थी, कोई ऐसी बात नहीं, जिसको विवाद कहा जाये।

बता दें कि केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी चरथावल क्षेत्र के गांव बधाई कलां में आईटीआई का शुभारंभ करने के लिए आये थे। उनकी इस जनसभा में यूपी सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के साथ ही भाजपा और रालोद के अन्य नेता भी मंचासीन थे। जनसभा में जब जयंत चौधरी अपना सम्बोधन दे रहे थे तो मंच पर सौफे पर बराबर बराबर बैठे मंत्री अनिल कुमार और मंत्री कपिल देव के बीच कहासुनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-देश की सबसे बड़ी काऊ सेंचुरी में मना पहला गोवर्धन पर्व

इस वीडियो में दोनों मंत्रियों की बॉडी लैंग्वेज से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके बीच आपसी बातचीत कड़े तेवरों के साथ हो रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मंत्री कपिल देव अग्रवाल योगी सरकार के मंत्रीमंडल के सहयोगी मंत्री अनिल कुमार के साथ कुछ तेवर में बात करते हैं। इसके बाद अनिल कुमार भी पूरे तेवरों के साथ उनको कुछ जवाब दे रहे हैं। इसी बीच मंत्री कपिल देव हाथ का इशारा करते हुए किसी व्यक्ति को अपने पास बुलाते हैं, उससे भी कुछ पूछताछ के अंदाज में बात की जाती है। इसके बाद मंत्री अनिल कुमार इंकार के सिग्नेचर स्टेप में अपनी गर्दन को हिलाते हुए कुछ नाराजगी प्रकट करते हैं। व्यक्ति वहां से चला जाता है। दोनों मंत्रियों के बीच बहस के अंदाज में हो रही इस बातचीत को अनिल कुमार के पास बैठे रालोद विधानमंडल दल के नेता विधायक राजपाल बालियान भी कुछ देर तो सुनते हैं, लेकिन इसके बाद वो सोफे से विधायक अशरफ अली खां के पास सरकते हुए नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFARNAGAR-हाईवे पर गाड़ियों से तेल चुराने वाले शातिरों से मुठभेड़


मंत्री कपिल देव से बहस के बाद मंत्री अनिल कुमार भी उनका सोफा छोड़कर राजपाल बालियान वाले सोफे पर उनके बराबर में जाकर बैठ जाते हैं। इसको लेकर व्यापारी महासम्मेलन में पहुंचे मंत्री कपिल देव से जब कुछ पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने मंत्री अनिल कुमार से किसी भी प्रकार का कोई विवाद होने से साफ इंकार करते हुए कहा कि वो एक ही सरकार में मंत्री हैं और अनेक मुद्दों पर उनको आपसी बातचीत करनी पड़ती है। ऐसे में अब क्या बात करना भी कोई गुनाह हो गया। उनका कोई विवाद या बहस मंत्री अनिल के साथ नहीं हुई। मंत्री अनिल कुमार ने भी कहा कि मंच पर बैठे हुए वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत तथ्यों के साथ प्रसारित किया गया है। मंत्री कपिल देव के साथ उनकी बातचीत हो रही थी, कोई बहसबाजी नहीं हुई और विवाद भी कुछ नहीं है। 

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर अश्लीलता को लेकर 9 जून को होगा प्रदर्शन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर अश्लीलता को लेकर 9 जून को होगा प्रदर्शनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर अश्लीलता को लेकर 9 जून को होगा प्रदर्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बाजारों में चौपहिया वाहन हो बैन, ई रिक्शा पर लगे लगामजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »