सोशल मीडिया पर अश्लीलता को लेकर 9 जून को होगा प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन नेता विकास शर्मा ने सोशल मीडिया पर परोसी जा रही अश्लीलता के खिलाफ आवाज उठाते हुए युवाओं को संस्कार से जोड़ने के लिए नई पहल करते हुए वेदों और सांस्कृतिक मार्ग की और लौटने का आह्नान किया है। इसके लिए उन्होंने समाज को जोड़ने के साथ ही सोशल मीडिया और इंटरनेट के सहारे परोसी जा रही अश्लीलता को बंद कराने के लिए आंदोलन का ऐलान भी किया गया है।

चरथावल क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर में भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा के आवास पर रविवार को समाज के जिम्मेदारों की एक मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता ठाकुर बृजपाल सिंह व संचालन नदीम अहमद ने किया। इस बैठक में युवा पीढ़ी द्वारा अपना रास्ता भटक जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज का युवा और किशोर मोबाइल फोन के सहारे इंटरनेट की दुनिया में सोये और खोय हुए हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अश्लीलता के कंटेंट युवाओं को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। इससे युवाओं को बचाने के लिए गंभीर विचार विमर्श किया गया। तय हुआ कि नौ जून को सभी लोग इंटरनेट मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर हो रही अश्लीलता को बंद कराने के लिए प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी से हर रात मिला दर्द, मौत से पहले टीसीएस मैनेजर ने किया बयां

विकास शर्मा ने कहा कि यह प्रयास इसलिए किया जा रहा है ताकि इस देश की संस्कृति को बचाया जा सके। यह देश )षियों का देश रहा है, कृषि प्रधान देश रहा है, यहां पर हमारे महापुरूषों ने अपना बलिदान देकर इस देश को बचाने का काम किया। आज इंटरनेट के सहारे देश का भविष्य बिगाड़ा जा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि भारत सरकार ऐसे सभी कंटेंट पर तत्कालीन प्रभाव से रोक लगाने का काम करें ताकि हमारा देश और हमारे देश की युवा पीढ़ी एक सही दिशा में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही युवाओं को संस्कृति से जोड़ने के लिए वेदों की ओर लाने का प्रयास किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से पवन त्यागी, राजेंद्र भगत, दीपक शर्मा, मांगेराम शर्मा, रंजीत कुमार, मास्टर राजवीर शर्मा, तेलूराम शर्मा, संदीप शर्मा, ठाकुर जयकरण राणा, अंकित चौहान, हरपाल सिंह, दिनेश कुमार, अभिषेक बंसल, दीपक त्यागी, नीतू त्यागी, सरफराज त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  बरेली में आंधी-बारिश से दो की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हर वार्ड में नगरपालिका स्थापित करेगी डिजिटल सिक्योरिटीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  यूपी बॉर्डर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  बरेली में आंधी-बारिश से दो की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर जिलाधिकारी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »