MUZAFFARNAGAR-देश की सबसे बड़ी काऊ सेंचुरी में मना पहला गोवर्धन पर्व

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी ब्लॉक के तुगलकपुर गांव में बनी देश की पहली और सबसे बड़ी काऊ सेंचुरी में श्री गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान गोवर्धन महाराज की मंत्रोच्चार से पूजा करने के साथ ही गाय पूजन किया गया और गायों को मिष्ठान खिलाया गया।

तुगलकपुर गांव स्थित काऊ सेंचुरी में शनिवार को आयोजित की गई गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। काऊ सेंचुरी का संचालन कर रही गैर सरकारी संस्था श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति के अध्यक्ष कुश पुरी ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ अपनी पत्नी अंशु पुरी, सचिव विपुल भटनागर के साथ गाय के गोबर से बनाए गए श्री गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की। गोवर्धन पूजा में रियल स्टेट से जुड़े अमित चौधरी, समिति के सचिव विपुल भटनागर, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज, जिला पंचायत सदस्य रजत कुमार, दिल्ली से विशेष रूप से काऊ सेंचुरी देखने आए तारेश सिंह, नवीन कोहड़, सरदार अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, अध्यक्ष कुश पुरी, सचिव विपुल भटनागर समेत संस्था के सभी पदाधिकारी व उपस्थित लोगों ने काऊ शेड में जाकर गायों को मिष्ठान खिलाया और उनका पूजन किया। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान और संचालन कर रही श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने इस काऊ सेंचुरी के बनने के लाभ के बारे में चर्चा की। इसके साथ ही यहां पर की गई व्यवस्थाओं को और अधिक सुलभ और सुन्दर बनाने के संबंध में सुझाव भी लिए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दिल दहला देने वाली वारदातः पत्नी की बेरहमी से की हत्याराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दिल दहला देने वाली वारदातः पत्नी की बेरहमी से की हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दिल दहला देने वाली वारदातः पत्नी की बेरहमी से की हत्याजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »