पानीपत खटीमा हाईवे पर पर हादसे में दो दोस्तों की मौत

मुजफ्फरनगर। शनिवार को निकाली गई श्री बालाजी जयंती शोभायात्रा में भगवान बालाजी जी महाराज का दर्शन करने के लिए शामली से यहां पहुंचे दो दोस्त देर रात वापस लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गये। शामली निवासी दोनों दोस्तों के साथ पानीपत खटीमा हाईवे पर लालू खेड़ी के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। हाईवे पर ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में भीषण टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार दोस्त सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल होने के कारण वो सड़क पर ही तड़पते रहे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं परिजनों में कोहराम मचा नजर आया, दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  KHATU SHAYAM BIRTH DAY-धूमधाम से निकलेगी बाबा श्याम की शोभायात्रा

प्राप्त समाचार के अनुसार थाना तितावी क्षेत्र में पानीपत खटीमा हाईवे पर लालू खेड़ी के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो जाने के कारण हड़कम्प मच गया। इस भीषण हादसे में मृतकों की पहचान जनपद शामली के मौहल्ला शांति नगर निवासी 20 वर्षीय तुषार पुत्र अमित कुमार और उसके दोस्त 22 वर्षीय तुषार सिंह पुत्र मनोज सिंह के रूप मे हुई है। बताया गया है कि दोनों दोस्त देर रात बाइक पर सवार होकर किसी काम से मुजफ्फरनगर आए थे और हादसे के समय वो बाइक से ही वापस शामली जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  नारद मोह लीला के साथ टाउन हॉल रामलीला के 112वें महोत्सव का शुभारम्भ

तितावी थानाध्यक्ष मानवेन्द्र भाटी ने बताया कि शनिवार को देर रात बाइक सवार दो युवको की सड़क हादसे में मौत हो गई, परिजनों के अनुसार ये दोनों बाइक सवार युवक आपस में दोस्त थे और बीती रात मुजफ्फरनगर शहर में निकाली गई श्री बालाजी जयंती की शोभायात्रा देखने के लिए आए हुए थे। देर रात वो बाइक पर सवार होकर वापस शामली लौट रहे थे। इसी बीच जब लालूखेड़ी के पास पहुंचे तो अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी और पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था, जहां से रविवार की सुबह दोनों युवकों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिये गये। दोनों युवकों की मौत के कारण परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के फरार आरोपी ट्रैक्टर चालक बारे में जानकारी जुटाई जा सके। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किशोरी का अपहरण कर किया रेप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी में बिन पानी और बिजली के बिलबिलाये लोगराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  गुरू चन्द्रमोहन की सेना ने उठाई बांग्लादेश में हिन्दुओं को बचाने की आवाज

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  गुरू चन्द्रमोहन की सेना ने उठाई बांग्लादेश में हिन्दुओं को बचाने की आवाजजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »