MUZAFFARNAGAR-किशोरी का अपहरण कर किया रेप

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में रविवार को एक किशोरी का अपहरण करते हुए उसके साथ खेत में ले जाकर रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है, लेकिन घटना को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार करते हुए नजर आते रहे।

प्राप्त समाचार के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र में एक गांव में नाबालिग किशोरी का अपहरण करने के बाद उसके साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी के परिजनों का आरोप है कि आरोपी किशोरी को उठाकर जबरन सरसों के खेत में ले गया और वहां पर उसके साथ रेप किया। चरथावल थाना प्रभारी आईपीएस राजेश घुनावत ने बताया कि एक किशोरी के साथ रेप करने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उसको पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल भेजा गया और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन कर दिया गया है। लोगों का कहना है किशोरी से रेप करने का आरोपी युवक क्षेत्र का अपराधी किस्म का है और पहले भी वो कई घटनाओं में शामिल रहा है। आईपीएस राजेश घुनावत का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज

वहीं दूसरी ओर चरथावल थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। बताया गया कि गोबर पाथने गई युवती को पथेर के स्थान से ही उठाकर नलकूप पर ले जाने के बाद अश्लील हरकत की गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने पर आरोपी के पक्ष में भाकियू संगठन के लोग रात्रि में ही थाने पर पहुंच गये और आरोपों को झूठा बताते हुए पुलिस के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। पुलिस की ओर से भाकियू नेताओं को आरोपों को लेकर तहरीर आने की बात कही गई तो भी धरना जारी रखा गया, जब आईपीएस राजेश घुनावत ने सख्ती दिखाई तो भाकियू नेता वहां से धरना उठाकर रफूचक्कर हो गये। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शनिदेव मंदिर से दानपात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  1 नवंबर से यूपी के 9 शहरों में बिजली विभाग की नई व्यवस्था लागू

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  30 जून के बाद एनसीआर में नहीं चलेंगे ईंट भट्ठे, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »