नारद मोह लीला के साथ टाउन हॉल रामलीला के 112वें महोत्सव का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की एक शताब्दी पूर्ण कर चुकी श्री रामलीला सभा रजिस्टर्ड शहर मुजफ्फरनगर द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीला मंचन का प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं रायल बुलेटिन के प्रधान संपादक व मीडिया सेंटर के अध्यक्ष अनिल रायल व भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप द्वारा पूजन किया गया। पूजन पंडित भूवनेश कपिल द्वारा करवाया गया। इसके उपरांत अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रामलीला मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

लीला मंचन का प्रथम दिवस होने के कारण सर्वप्रथम श्री राम के स्वरूप द्वारा मंच का कीलन किया गया, जिससे बिना किसी बाधा के मंचन कार्य कुशलता से संपन्न हो सके। तत्पश्चात गणेश वदना की गई जिसे प्रसन्न होकर भगवान श्री गणेश जी द्वारा सभी निर्देशकों को लीला मचन के सफल होने का आशीर्वाद दिया। संरक्षक निर्देशक साधुराम गर्ग एडवोकेट, सहायक निदेशक श अजय गर्ग, निर्देशक जगन्नाथ रोहिला, कमल कान्त एवं नितिन नामदेव का पटका एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया तत्पश्चात लीला प्रारंभ हुई। सर्वप्रथम लीला में नारद मोह की लीला का मंचन किया गया जिसमें नारद जी भगवान विष्णु से उनका सुंदर स्वरूप मांग कर ले जाते हैं, जिस कारण उनको यह अहंकार हो जाता है की समस्त विश्व में वह सबसे सुंदर व्यक्ति हैं, इसी अहंकार को तोड़ने के लिए भगवान विष्णु उन्हे वानर रूप देते हैं जिससे वह देवी मोहिनी के स्वयंवर में जा सकें।

परंतु वानर रूप होने के कारण नारद जी को वहां अपमानित होना पड़ता हैं तथा नारदजी भगवान विष्णु को श्राप देते हैं कि वह मानव रूप में धरती पर जन्म लेंगे और पत्नी को पाने के लिए वानर ही उनकी सहायता करेंगे। इसी के साथ लीला का विश्राम होता है। रामलीला के अतिथियों में सभासद मीहिका गुप्ता एवं सभासद पति राहुल पवार, शोभित गुप्ता भी सम्मिलित रहे। समस्त अतिथियों का स्वागत पटका तथा माला पहना कर बैज लगाकर एवं श्री रामजी की सुंदर प्रतिमा का प्रतीक चिन्ह देकर रामलीला सभा के अध्यक्ष शिव चरण दास गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल मंत्री सतीश गर्ग और कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल तथा अंजुल भूषण गुप्ता, शोभित गुप्ता, सुशील गोयल मास्टर वैभव मित्तल, अनुराग अग्रवाल, अनुराग शर्मा, नवीन गुप्ता, संजय गोयल, रजत गोयल, अनमोल मित्तल, शुभम गौतम, पुष्पेंद्र जिंदल आदि पदाधिकारियों द्वारा किया गया। रामायण वाचक रविंद्र गुप्ता एडवोकेट ने रामायण जी का बड़ा सुंदर वाचन किया। भगवान शंकर के रूप में रौनक शर्मा देवी पार्वती लकी, नारद अरविंद दीक्षित, कामदेव वंश नामदेव, इंद्र अंकुर सिंघल, शील निधि अक्षत, लाल देव, प्रिंस गर्ग काला देव, राजन प्रजापति महामंत्री, इंद्र रौनक यादव, विभिन्न राजागण मनु तरुण, हितेन, कृष्णा आदि कलाकारों ने अभिनय किया।

इसे भी पढ़ें:  महिला सभासदों ने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह से मांगे वार्डों में सफाई कर्मचारी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डाक कांवड़ियों की भागमभाग में सभी व्यवस्था हुई धड़ामराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  GROUND BREAKING CEREMONY-जिले में खुलेंगे औद्योगिक विकास के द्वार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  GROUND BREAKING CEREMONY-जिले में खुलेंगे औद्योगिक विकास के द्वारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »