MUZAFFARNAGAR-टेलर ने छपवा लिया महिला सभासद का फर्जी लैटर पेड

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में तो कई फर्जीवाड़े सामने आते रहते हैं, लेकिन नगरपालिका की एक महिला सभासद का ही फर्जी लैटर पेड छपवाकर सभासद के हस्ताक्षर से जारी करने का मामला सामने आया है। महिला सभासद के एक टेलर पर आरोप है कि उसने सभासद का फर्जी लैटर पेड छपवाकर लोगों को उनके फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से जारी करना शुरू कर दिया। एक मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन पर जांच हुई तो यह फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। महिला सभासद ने इस प्रकरण में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और पालिका ईओ को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

नगरपालिका परिषद् के वार्ड 46 सूजडू से शबनूर पत्नी मौहम्मद सलीम निवासी खालसा पट्टी सूजडू सभासद हैं। उन्होंने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से उनके लेटर पेड प्रयोग करते हुए पालिका भेजे जा रहे हैं। सभासद शबनूर की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि पिछले दिनों उनके वार्ड के सुपरवाईजर दीपक कुमार सफाई नायक द्वारा एक जांच के बा द उनको बताया गया कि आशु पुत्र स्व. अली हसन निवासी खालापार, करीमनगर थाना खालापार द्वारा अपनी माता मीना पत्नी अली हंसन के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पालिका में आवेदन किया गया था, जिसमंे उसके द्वारा शपथपत्र व अन्य कागजात के साथ सभासद शबनूर का एक फर्जी लेटर पैड बनवाकर उस पर तहरीर लिखकर फर्जी मुहर व हस्ताक्षर के साथ लगाया गया है। इसके बाद जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि आशु ने सूजडू के रहने वाले एक व्यक्ति से यह लेटर पैड तैयार कराया है तथा उस पर फर्जी मुहर और हस्ताक्षर किए या करवाए गए हैं तथा फर्जीवाडा व धोखाधडी कर गलत तरीके से अपनी माता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का प्रयास किया गया है। सभासद शबनूर ने आरोप लगया कि उनको डर है कि कही इसी तरह कोई अन्य भी फर्जीवाडा न कर ले, इस सम्बंध में अपनी आख्या सुपरवाईजर द्वारा नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में दाखिल की गयी है।

इसे भी पढ़ें:  तपती धूप के बीच सूखी नहर में खड़े होकर किसानों ने किया प्रदर्शन

सभासद पति मौहम्मद सलीम ने बताया कि हमने जांच की तो पता चला कि जिस आशु को मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सभासद शबनूर के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से लेटर पैड जारी किया गया है, वो उनके वार्ड का निवासी भी नहीं है। आशु से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सूजडू के रहने वाले कफील अंसारी टेलर ने उसको यह लेटर पैड उपलब्ध कराया। आरोप है कि कफील ने ही फर्जी लेटर पैड और मुहर बनवा रखी है। उसने पूछताछ में यह कबूल किया है कि वो इसी प्रकार के कई फर्जी लेटर पैड लोगों को दे चुका है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में अभी पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें:  गोपाल त्यागी के पिता का दुखद निधन, पालिका में शोक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट के आरोप में युवक गिरफ्तारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट के आरोप में युवक गिरफ्तार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  तपती धूप के बीच सूखी नहर में खड़े होकर किसानों ने किया प्रदर्शनजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »