गोपाल त्यागी के पिता का दुखद निधन, पालिका में शोक

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के आशु लिपिक गोपाल त्यागी के पिता का मंगलवार अलसुबह आवास पर आकस्मिक निधन हो जाने से शोक का वातावरण बन गया। वो 86 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पैतृक गांव में सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नगरपालिका परिषद् के कार्यालय में शोक सभा के बाद अवकाश घोषित कर दिया गया।

नगरपालिका परिषद् में चेयरमैन के आशु लिपिक गोपाल त्यागी मूल रूप से छपार क्षेत्र के गांव महरायपुर के निवासी हैं। वो अपने परिवार के साथ शहर के कच्ची सड़क पर इन्द्रा कालोनी में रह रहे हैं। उनके पिता महावीर सिंह त्यागी गांव महरायपुर में ही रहकर खेती-बाड़ी का काम देख रहे थे, लेकिन पिछले कई माह से वो गोपाल त्यागी के साथ ही शहर में रह रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि महावीर सिंह त्यागी गौभक्त और धर्म परायण व्यक्ति थे। गांव में रहते हुए वो गौवंश की सेवा में लगे रहते थे। कई गौवंश रोजाना सवेरे उनके आवास पर पहुंचते थे। करीब पांच माह पूर्व जब वो बेसहारा एक गाय की सेवा कर रहे थे तो अचानक ही उसने उनको टक्कर मार दी थी। इससे उनकी पसली में चोट आ गई थी और तभी से लगातार उनका स्वास्थ्य गिरता चला गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब नहीं चलेगा ई-रिक्शा-ठेले का जुगाड़

मंगलवार को अलसुबह करीब चार बजे उन्होंने गोपाल त्यागी के आवास इन्द्रा कालोनी में अंतिम सांस ली। उनके निधन से शोक का वातावरण बन गया। यहां से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव महरायपुर ले जाया गया, जहां परिजनों, नाते-रिश्तेदारों और सैंकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नगरपालिका परिषद् में भी शोक सभा का आयोजन करते हुए दिवंगत महावीर त्यागी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और इसके बाद पालिका में शोक अवकाश घोषित कर दिया गया। यहां पर मुख्य रूप से एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, लिपिक अशोक ढींगरा, मैनपाल सिंह, मनोज बालियान, निपुण कन्नौजिया, कैलाश नारायण, गोपीचंद वर्मा, गगन महेन्द्रा, आकाशदीप, संदीप यादव, राजीव वर्मा, प्रवीण कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  घर में घुसकर की मारपीट, सुशील मूंछ के नाम पर धमकाया

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  BKU MAHAPANCHAYAT-सजरे से ज्यादा एक इंच जमीन भी नहीं देंगे ग्रामीण-किसानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अब नहीं चलेगा ई-रिक्शा-ठेले का जुगाड़

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  घर में घुसकर की मारपीट, सुशील मूंछ के नाम पर धमकायाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »