तपती धूप के बीच सूखी नहर में खड़े होकर किसानों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। नहरों में पानी नहीं आने के कारण प्रभावित होती खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और गर्मी के कारण फसल भी खराब हो रही है। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा ने किसानों के साथ बुधवार को कल्लरपुर की सूखी नहर में उतरकर आंदोलन शुरू कर दिया है।

भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में चरथावल क्षेत्र के सैंकड़ों किसान और ग्रामीण बिरालसी चौकी के पास कल्लरपुर नहर में पहुंचे और सूखी पड़ी नहर में ही उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। विकास शर्मा ने कहा कि पिछले काफी समय से नहरों में पानी नहीं आने के कारण किसान बेहाल है। अपनी फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी फसलें सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं होने पर सूख रही हैं। किसानों को डीजल जनरेटर लगाकर पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य ही है कि एक तरफ जिले में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे, लेकिन किसानों को अपनी समस्याओं को लेकर धरना देने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR POLICE-आधी रात शातिर बदमाशों पर हल्ला बोल

कहा कि कितनी विडंबना है कि फसलों की सिंचाई के लिए भी नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है और यहां के अधिकारी लखनऊ में शासन व सत्ता को भ्रमित करते हुए गलस सूचनाएं भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाता है तो किसानों को साथ लेकर बेमियादी आंदोलन किया जायेगा। नहर से निकलकर किसान और ग्रामीण बिरालसी चौकी पर धरने पर बैठ गये। इस दौरान मुख्य रूप से विकास शर्मा के साथ सोनू राणा, ओमवीर ठाकुर, पवन सिंह, शिवा राणा, मोहन राणा, चंद्रपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, गौतम राणा, निहाल सिंह, राकेश कुमार, अमित कुमार, बिजेंद्र, रोहित, संजू शर्मा, अंकित चौहान, बबलू पुंडीर, मोनू, संजू राणा, अनिल पुंडीर, हल्लू राणा, आबाद चौहान, हाशिम राणा, अनुज राणा, अमित और बिट्टू राणा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शहर में धूमधाम से निकली भगवान दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR POLICE-आधी रात शातिर बदमाशों पर हल्ला बोलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तंबाकू देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- दीवार करने गई पाली का टीम का विरोध, बैरंग लौटायाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »