संतान पाने की चाहत में शिव मंदिर में दी कबूतर की बली

मुजफ्फरनगर। गांव रोनी हरजीपुर में के शिव मंदिर में प्रतिमाओं के शीशे तोड़कर खून के छींटे फैंकने की घटना को लेकर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसके लिए चरथावल पुलिस ने तांत्रिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस घटना को तंत्र क्रिया बताते हुए खुलासा किया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने संतान पाने के लिए तांत्रिक के कहने पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर शिव मंदिर में रात्रि में कबूतर की बली देकर उसका रक्त भगवान शिव की प्रतिमा को भेंट किया था। इसी बली के दौरान कबूतर की गर्दन काटे जाने से मंदिर के फर्श पर भी खून गिरा पाया गया था। पुलिस ने तांत्रिक सहित चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 30 मई की सुबह चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर के भमेला रोड स्थित शिव मंदिर में ग्रामीणों को खून के छींटे मिले थे। यहां पर भगवान शिव की प्रतिमा के सामने लगा शीशा भी टूटा मिला था और मूर्ति पर खून के छींटे पाये गये थे। इससे ग्रामीणों में काफी रोष उत्पन्न हो गया था और गांव में आपसी सौहार्द्र तथा शांति व्यवस्था के लिए भी चुनौती पैदा हो गई थी। इस सम्बंध में रोनी हरजीपुर निवासी मुकेश कुमार पुत्र केशोराम ने थाने पर तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन में इस घटना का अनावरण करने के लिए कई टीमों को लगाया गया।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई सरकार की हर दलील, कांवड़ मार्ग पर नाम नहीं लिखेंगे दुकानदार

शुक्रवार को चरथावल पुलिस ने एसएचओ जसवीर सिंह के नेतृत्व में इस मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला तंत्र क्रिया से जुड़ा हुआ पाया गया। तांत्रिक के इशारे पर ही संतान पाने की चाहत में शिव मंदिर में कबूतर की बली दी गई थी। उसी का खून मंदिर के फर्श और शिव जी की मूर्ति पर पाया गया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को टाण्डा नहर पुल से चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें )षिपाल पुत्र वीर सिंह, मनीष उर्फ मोनू पुत्र धर्मपाल, सुभाष पुत्र किशवा और इन्द्रपाल पुत्र दलेल निवासीगण रोनी हरजीपुर शामिल हैं। एसपी सिटी प्रजापत ने बताया कि )षिपाल तंत्र मंत्र का कार्य करता है। उसने पुलिस को बताया कि गांव के ही रहने वाले इन्द्रपाल को शादी के करीब 25 साल के बाद भी कोई संतान नहीं हुई, वो संतान पाने की चाहत लेकर उनके पास भी आया था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, स्कूल पर परिजनों का धरना

इस दौरान इन्द्रपाल को तांत्रिक ने उपाय बताते हुए कहा था कि वो जंगल से कोई कबूतर पकड़कर यदि भगवान शिव के मंदिर में उसकी बली देने के साथ ही भगवान शिव को उसके खून से तिलक कर दे तो उसकी संतान पाने की इच्छा पूर्ण होने की संभावना प्रबल हो जायेगी। एसपी सिटी के अनुसार इन्द्रपाल ने तांत्रिक की सलाह पर अपने दो साथियों मनीष और सुभाष के साथ मिलकर जंगल से एक कबूतर को पकड़ा और 29 मई की रात्रि में रोनी हरजीपुर के भमेला रोड पर स्थित बाबा दीवाननाथ की समाधि प्राचीन शिव मंदिर परिसर में उसकी बली दी और उसके रक्त से शिव मूर्ति पर तिलक करने के लिए शीशा तोड़ा और तिलक करने के बाद वहां से चले गये थे। एसपी सिटी ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जय किशोर और यूटी एसआई अमित कुमार, हैड कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह तथा सचिन कुमार शामिल रहे। उन्होंने पुलिस टीम की सराहना करते हुए बताया कि चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट ने जेल भेज दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान सीओ सदर राजू कुमार साव और एसएचओ चरथावल जसवीर सिंह भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शनि शिला स्थापना शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  गांधी कालोनी में छेड़छाड़ करने वालों का पुलिस ने किया इलाजराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका के टैंडर निरस्त प्रकरण में बैठी जांच

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आरपीएल राइडर्स ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखाजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »