शनि शिला स्थापना शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

मुजफ्फरनगर। कच्ची सड़क स्थित मंदिर में भगवान शनि देव की शिला की स्थापना के अवसर पर मंदिर परिसर से शनि शिला शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान श्र(ालुओं के रूप में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस शोभायात्रा का शुभारंभ मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। इसमें महिलाओं ने अपनी बड़ी भागीदारी करते हुए भगवान शनिदेव की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान भजनों पर श्र(ालु झूमते और नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान विभिन्न धार्मिक झांकियों ने भी भक्तों को आकर्षित किया।

मां भगवती केवलपुरी शिव मंदिर कच्ची सड़क से शनिवार को न्याय के देवता शनिदेव की शनि शिला स्थापना कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री का आयोजकों और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने तिलक करने के साथ ही पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मां भगवती शिव मंदिर केवलपुरी से प्रारम्भ हुई यह शोभायात्रा आस्था का सैलाब लिए आगे बढ़ी। भगवान शनि की शिला के साथ यात्रा में विभिन्न धार्मिक झांकियों के साथ बैंड बाजे भी शामिल रहे। विभिन्न मार्गाे से होते हुए ये धार्मिक यात्रा वापस मंदिर प्रांगण पर समाप्त हुई।

इस शोभायात्रा में 251 महिलाओं द्वारा कलश लेकर यात्रा भ्रमण करते हुए मां भगवती, भगवान शिव और भगवान शनिदेव की महिमा का गुणगान किया गया। इसके उपरांत मंदिर प्रांगण में भगवान शनि शिला की स्थापना के लिए भगवान शनि देव की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। इसमें मुख्य रूप से हरि मोहन लाल अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, राम मोहन अग्रवाल, रीना अग्रवाल, टीना अग्रवाल द्वारा प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। मंदिर प्रांगण में पंडित जितेंद्र शर्मा द्वारा हवन किया गया जिसमें केवलपुरी के समस्त श्र(ालु एवं अन्य कॉलोनी से आए हुए श्र(ालुओं ने पूर्ण आहुति देकर अपनी हाजिरी लगाई और भगवान शनि देव का पूजन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  व्यापारी के घर लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख


इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता देशबंधु तोमर, रविकांत शर्मा, दिनेश पाल, पिंटू पाल, सचिन प्रजापति, पालिका सभासद हनी पाल चंदेल, रविकांत शर्मा उर्फ काका, डॉ. देशबंधु तोमर, सभासद कुसुमलता पाल, बिजेन्द्र पाल, राजवीर पाल, सुनील पाल, दीपक पाल, सोनू पाल, जॉनी पाल, अनीता पाल, लक्ष्मी पाल, सुषमा पाल, मोना पाल, पूनम पाल, रविंद्र पाल काला, तीर्थपाल, पंडित सतीश शर्मा, मास्टर महिपाल सिंह सहित सैंकड़ों भक्तजन शामिल रहे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लक्ष्य से भटकने पर एआरटीओ प्रवर्तन के वेतन पर रोक

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  दो दिन की हड़ताल की तैयारियों में जुटे बैंक के अधिकारी और कर्मचारीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दो दिन की हड़ताल की तैयारियों में जुटे बैंक के अधिकारी और कर्मचारी

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  व्यापारी के घर लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राखजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »