MUZAFFARNAGAR-छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, स्कूल पर परिजनों का धरना

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के दुर्गनपुर खेड़ा गांव में सोमवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक और आक्रोश में डुबो दिया। गांव हरियाखेड़ा निवासी 17 वर्षीय भीम, जो जेके एकेडमी में कक्षा 12 का छात्र था, ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार की सुबह परिजनों ने सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने लगातार दो दिनों तक भीम को बेवजह डांटा-फटकारा और अपमानित किया। उनका कहना है कि इस मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते ही भीम ने यह कदम उठाया।

सोमवार सुबह सैकड़ों ग्रामीण और परिजन जेके एकेडमी के मुख्य गेट पर जुट गए। सभी ने धरना शुरू कर दिया और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है, इसलिए वे सीसीटीवी फुटेज की जांच, दोषी शिक्षकों के निलंबन और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते रहे। धरना जारी रहने के दौरान ग्रामीणों की नाराजगी उस समय और बढ़ गई जब स्कूल प्रबंधन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने इसे प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता बताया। दबाव और विवाद को देखते हुए स्कूल ने अनिश्चितकालीन छुट्टी की घोषणा कर दी, जिससे छात्रों और अभिभावकों में भी दहशत का माहौल है।

धरने की सूचना मिलते ही एबीएसए किरण यादव और तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत करने की कोशिश की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की गहन जांच कराई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने जांच शुरू कर दी है। धरना स्थल पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, नरेंद्र सिंह, घासीराम, पप्पन राठी, अजय प्रधान सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नेता पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। भीम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि पढ़ाई का दबाव अलग होता है, लेकिन यदि शिक्षक छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार करें तो उनका भविष्य और जीवन दोनों खतरे में पड़ सकते हैं। फिलहाल, इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है। बुढ़ाना पुलिस ने बताया कि गांव दुर्गनपुर स्थित जेके एकेडमी के गेट पर सैकड़ों ग्रामीणों ने परिजनों के साथ धरना शुरू कर दिया है। गांव हरियाखेड़ा निवासी 17 वर्षीय भीम स्कूल में इंटर का छात्र था। भीम द्वारा गत 7 अगस्त की रात्रि में आत्महत्या कर ली थी। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल स्टाफ द्वारा छात्र को दो दिनों तक प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते छात्र ने आत्महत्या कर ली। ग्रामीण स्कूल के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज जांच व इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  T-20--उद्यमियों की पिच पर बराबर रहे संजीव बालियान

फीस ना भरने पर पीटा, चोटी काटी और तिलक मिटाया

मुजफ्फरनगर। छात्र भीम की सुसाइड को लेकर परिजनों ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र के पिता देवपाल ने बताया कि हमें भीम की बकाया फीस जमा करनी थी, पर रुपए का इंतजाम न हो पाने से कुछ दिन रुकने के लिए कहा था। हमें नहीं पता था कि बेटे को स्कूल में इस तरह से परेशान किया जा रहा है। बाद में दूसरे छात्रों से पता चला कि उसके साथ ऐसा व्यवहार किया गया है तो आज हम लोग यहां पर न्याय की मांग करने आए हैं।पिता ने बताया कि 7 अगस्त को भीम स्कूल से आया और किसी से कोई बात नहीं की।

रात में खाना भी नहीं खाया और सोने चला गया। हम लोगों को लगा किसी बात से परेशान होगा। रात में करीब 1.30 बजे उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पिता ने सबसे पहले शव देखा इसके बाद घर के सभी लोगों को जगाया। सुबह दादा दशरथ सिंह ने स्कूल प्रबंधन को कॉल किया और कारण पूछा। स्कूल वालों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इसके बाद घर वालों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब प्रिंसिपल राहुल पवार और वाइस प्रिंसिपल दिलशाद ने इस तरह का व्यवहार किया हो। इससे पहले भी छात्रों को परेशान किया जाता है। दोनों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अध्यक्ष योगेश शर्मा ने दिया इस्तीफा, संभालेंगे नई जिम्मेदारी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  रविदास मंदिर के जीर्णाेद्धार की आधारशिला में ममता अग्रवाल ने रखी प्रथम ईंटराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली मेरठ नमो भारत कॉरिडोर से बदलेगी यात्रा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी का वीडियो वायरलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »