पुरबालियान में गन्ना समिति चुनाव को लेकर भाकियू-भाजपा समर्थकों में हाईटेंशन ड्रामा

मुजफ्फरनगर। जनपद में आठ सहकारी गन्ना विकास समितियों में सामान्य निकाय के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रहा है। दूसरे चरण के लिए सात समितियों में 31 डायरेक्टर पदों पर बुधवार को चुनाव सम्पन्न हुआ है। ऐसे में एक एक वोट को लेकर डायरेक्टर पद के लिए चुनावी जोरआजमाइश में डटे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच जमकर खींचतान होती नजर आई। इस बीच पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के परिवार के दबदबे वाली सहकारी गन्ना विकास समिति मन्सूरपुर में डायरेक्टर के एक पद पर हुए चुनाव में बड़ा संघर्ष हो गया। यहां पर भाकियू और भाजपा समर्थक आमने सामने चुनाव मैदान में उतरे हैं। ऐसे में वोटरों के रूप में डेलीगेट को अपने पक्ष में करने के लिए दोनों गुटों के समर्थकों में आमने सामने संघर्ष हो जाने से घंटों तक हाईटेंशन ड्रामा चला, जिसने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ाकर रख दी। आनन फानन में फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ और एसडीएम खतौली ने मामला संभाला तथा मतदान सम्पन्न कराया।

सहकारी गन्ना विकास समिति मन्सूरपुर में सभापति पद पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान का परिवार पूरी तरह से सक्रिय रहा है। यहां पर इनके परिवार का पूरा दबदबा बना हुआ नजर आया है। उनके तहेरे भाई अरुण बालियान तीन बार इस समिति में सभापति रहे हैं। नियमों के हिसाब से इस बार वह चुनाव नहीं लड़ सकते थे। ऐसी स्थिति में पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान के दूसरे तहेरे भाई स्वर्गीय जितेन्द्र कुमार की पत्नी आरती को चुनाव मैदान में उतारा गया। वो धनायन सर्किल से निर्विरोध डायरेक्टर चुनी जा चुकी हैं। बताया गया कि मन्सूरपुर सहकारी समिति के लिए 11 डायरेक्टर हैं, जिनमें से आरती सहित दस डायरेक्टर पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हो गया, लेकिन बहादुरपुर सर्किल के डायरेक्टर पद पर डॉ. संजीव बालियान के समर्थक प्रत्याशी सतेन्द्र कुमार के सामने भाकियू नेता श्यामपाल चेयरमैन ने अपना समर्थक प्रत्याशी मरगूब निराना उतार दिया था। नामांकन के बाद आपसी सहमति बनाने के लिए भी प्रयास हुए, लेकिन बात नहीं बन सकती और बुधवार को बहादरपुर सर्किल के डायरेक्टर पद के लिए पुरबालियान गांव में बनाये गये पोलिंग बूथ पर मतदान कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए परिवार से मिले मंत्री कपिल देव

इस सर्किल में 12 डेलीगेट मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। बताया गया कि इनमें से अधिकांश मतदाता भाकियू नेता श्यामपाल के समर्थक रहे। श्यामपाल खुद अपने समर्थक प्रत्याशी मरगूब के लिए चुनाव एजेंट बनकर बूथ पर तैनात रहे। इन्हीं मतदाताओं की खींचतान को लेकर यहां पर सवेरे भाकियू और भाजपा समर्थकों में आमने सामने विवाद पैदा हो गया। आरोप है कि एक दूसरे को हटाने के लिए जमकर धक्का मुक्की भी हुई। बूथ पर हंगामा और हाथापाई होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सीओ राम आशीष यादव और एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी, मन्सूरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश रोरिया भारी पुलिस बल के साथ गांव पुरबालियान में बने पोलिंग बूथ पर पहुंचे और झगड़ते लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद अफसरों ने अपनी मौजूदगी में ही वोटिंग कराई। सभी 12 डेलीगेट ने अपना गुप्त मतदान भारी सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच किया। मन्सूरपुर एसएचओ उमेश रोरिया ने बताया कि पुरबालियान के पोलिंग बूथ पर गन्ना समिति के डायरेक्टर पद के लिए हो रहे चुनाव के दौरान 15-20 बाहरी लोगों ने अचानक हमला कर दिया। इस सूचना पर फोर्स के साथ वो मौके पर पहुंचे और बाद में सीओ तथा एसडीएम भी फोर्स लेकर आ गये थे। बाहरी लोगों को पोलिंग बूथ से खदेड़कर मतदान सकुशल सम्पन्न कराया गया है। किसी ने इस मामले में कोई भी शिकायत थाने पर नहीं दी है। मतगणना होने तक फोर्स और अफसर वहीं पर तैनात रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर टक्कर के बाद कैसे हवा में उछली दो कार, देखें वीडियो....

भाकियू नेता श्यामपाल चेयरमैन समर्थक मरगूब चुनाव जीते

शाम को हुई मतगणना के बाद भी सहकारी गन्ना विकास समिति मन्सूरपुर के बहादुरपुर सर्किल के डायरेक्टर पद पर नतीजे का पेंच फंस गया। जैसा की चर्चा थी कि इस पद पर हो रहे चुनाव के 12 मतदाताओं में से भाकियू और भाजपा समर्थक मतदाताअें में छह-छह वोट शामिल हैं, वैसा ही परिणाम सामने आया। बताया गया कि चार बजे के बाद हुई मतगणना में जब बैलेट पेपर से गिनती हुई तो भाकियू नेता श्यामपाल चेयरमैन समर्थक प्रत्याशी मरगूब निराना की जीत हुई। बताया गया कि 12 वोट में से मरगूब और उनके प्रतिद्वंद्वी सतेन्द्र कुमार को छह-छह वोट मिली। इसके बाद दोनों के नाम की पर्ची डाली गई, जिसमें पर्ची से मरगूब डायरेक्टर पद के चुनाव में विजेता घोषित हुए। इसके बाद श्यामपाल चेयरमैन और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।

इसे भी पढ़ें:  नए साल पर भी पूर्व विधायक शाहनवाज राना को राहत नहीं

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेसीबी मशीन ने कूड़ा बिन रहे कबाड़ी को कुचला, मौके पर मौतराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए परिवार से मिले मंत्री कपिल देव

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »