फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए परिवार से मिले मंत्री कपिल देव

मुजफ्फरनगर। उत्तरी रामपुरी निवासी परिवार की फ़ूड पोइजनिंग से बिगड़ी हालत और परिवार की एक बच्ची की मौतन हो जाने के साथ ही परिवार के लोगों द्वारा अस्पताल के चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार के लोगों और उनके उपचार की व्यवस्था को जानने के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे मंत्री कपिल देव ने चिकित्सकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मोहल्ला उत्तरी रामपुरी निवासी करमवीर, उसकी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे की भोजन में दाल खाने से हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए परिवार को जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान निक्की (10) की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्यों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। करमवीर के घर मंगलवार सुबह दाल बनाई थी। जिसे पूरे परिवार ने सुबह, दोपहर और रात को खाया था। मंगलवार रात में लगभग दो बजे करमवीर की तबीयत बिगड़ गई। बुधवार सुबह उसने मोहल्ले में ही चिकित्सक से उपचार ले लिया। उसकी पत्नी संगीता, बेटी निक्की, बुलबुल और बेटी वंश की भी हालत बिगड़ी थी और मौहल्ले से ही दवाई ले गई। बुधवार रात लगभग नौ बजे अचानक एक बार फिर सभी की हालत बिगड़ गई। उन्हें करमवीर की बहन संतोष व अन्य परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने निक्की को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में रविवार को आंखों का फ्री उपचार


इस घटना की जानकारी प्राप्त होने पर नगर विधायक और प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल पीड़ित परिवार का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री कपिल देव ने मौके पर उपस्थित सीएमएस डॉ. राकेश कुमार और अन्य चिकित्सकों को करमवीर और उसके परिवार के सदस्यों का समुचित उपचार किए जाने और विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बन्धित चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इससे पूर्व ग्राम बिलासपुर निवासी समय सिंह की सड़क हादसे में मृत्यु के बाद मंत्री कपिल देव ने उनके आवास पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। बुधवार को बिलासपुर बाईपास पर सड़क पार करते समय हुए सड़क हादसे में क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी भागमल सैनी के बेटे समय सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार का ढांढस बांधने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने बताया कि उन्होंने यहाँ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बाइपास पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भी भेज रखा है।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में एसडीएम ने किया महिला-बाल कांवड़ियों का अभिनंदन

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग और रोजगार कौशल पर सेमिनारराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नन्हीं आध्या बनी नटखट कान्हा, जन्माष्टमी पर मोहा सबका मन

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में रविवार को आंखों का फ्री उपचारजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »