नए साल पर भी पूर्व विधायक शाहनवाज राना को राहत नहीं

मुजफ्फरनगर। अपने चाचा पूर्व सांसद कादिर राना की राना स्टील फैक्ट्री पर डीजीजीआई मेरठ यूनिट की छापामार कार्यवाही के दौरान जीएसटी अफसरों का घेराव करने के मामले में फंसे पूर्व विधायक शाहनवाज राना की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जीएसटी प्रकरण में जमानत पाने के बावजूद भी उनको कारागार में ही बंद रहना पड़ रहा है, क्योंकि उनके खिलाफ फर्जी कंपनी को लेकर दर्ज केस में अभी तक जमानत नहीं मिल पाई है। गुरूवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई फिर से टल गई। अब शुक्रवार को फिर से सुनवाई होगी।

बता दें कि पांच दिसम्बर को डीजीजीआई मेरठ यूनिट की टीम ने जनपद में अनेक औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्यवाही की थी। इसी कड़ी में डिप्टी डायरेक्टर श्रेया गुप्ता के नेतृत्व में जीएसटी अफसरों ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के वहलना चौक स्थित राना स्टील इंडिया प्रा.लि. पर भी छापामार कार्यवाही की गई थी। यहां पर पूर्व सांसद कादिर राना और उनके पुत्र कंपनी डायरेक्टर शाह मौहम्मद राना के साथ उनके सहयोगियों ने अधिकारियों का घेराव कर लिया था। इसी दौरान पूर्व सांसद कादिर राना के भतीजे पूर्व विधायक शाहनवाज राना और अन्य परिवारीजनों ने भी यहां पहुंचकर विरोध जताया था। इस मामले में जीएसटी अधिकारी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में पूर्व विधायक शाहनवाज राना, सद्दाम राना, कादिर राना की दो बेटियों सादिया और शारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  एडीएम नरेन्द्र बहादुर ने देखा कांवड़ कंट्रोल रूम, ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बांटे रेन कोट

पांच दिसम्बर से ही पूर्व विधायक शाहनवाज राना जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। जीएसटी प्रकरण में उनको जमानत मिल चुकी है, लेकिन इसी बीच श्री जम्बोदीप एक्सपोर्ट कंपनी में फर्जी बिलिंग और जुर्माना राशि जमा नहीं कराये जाने के मामले में उनके पुत्र शाह आजम राना सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया और पूर्व विधायक शाहनवाज राना को इसमें भी मुल्जिम बनाया गया था। इस मामले में जमानत नहीं होने के कारण शाहनवाज राना को न्यायिक हिरासत में ही रहना पड़ रहा है। प्रकरण में गुरूवार को विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी गोपाल उपाध्याय के समक्ष भी पूर्व विधायक शाहनवाज राना की जमानत अर्जी पेश की गई, लेकिन अभियोजन पक्ष की ओर से इस पर बहस के लिए समय की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसको स्वीकार करते हुए विशेष अदालत के न्यायाधीश द्वारा आज भी जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं की गई और इसके लिए तीन जनपरी की तिथि मुकर्रर की है। 

इसे भी पढ़ें:  पांच दुकानों पर छापा, घेवर, बर्फी, खोया सहित आठ नमूने भरे

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव चौक पर बारिश के बीच टीम लेकर उतरी ईओ प्रज्ञाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  एडीएम नरेन्द्र बहादुर ने देखा कांवड़ कंट्रोल रूम, ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बांटे रेन कोट

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कोलकाता मर्डर केस पर महिला चिकित्सकों ने किया प्रदर्शनजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »