आईपीएस संजय मुजफ्फरनगर के नए कप्तान, अभिषेक सिंह को सहारनपुर रेंज की कमान

लखनऊ। योगी सरकार ने सोमवार को देर रात सात जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। बदले गए जिलों में मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, कौशांबी, इटावा, फतेहपुर, संतकबीरनगर और अयोध्या के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। वहीं वाराणसी परिक्षेत्र के आईजी मोहित गुप्ता का तबादला कर उन्हें प्रदेश का गृह सचिव बनाया गया है। मुजफ्फरनगर में तैनात एसएसपी अभिषेक सिंह को प्रमोशन होने के कारण सहारनपुर रेंज की कमान दी गई है, तो इटावा के एसएसपी संजय वर्मा मुजफ्फरनगर में नए एसएसपी बने हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अवैध रूप से चलाई जा रही तीन अपंजीकृत लैब सील

बदले गए जिलों में अयोध्या के पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर को गोरखपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर को अयोध्या का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इटावा के पुलिस अधीक्षक संजय कुमार मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में तैनात एसएसपी अभिषेक सिंह को प्रोन्नति के बाद डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र बनाया गया है। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को एसएसपी इटावा, गाजियाबाद में तैनात पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार-द्वितीय को पुलिस अधीक्षक कौशांबी, फतेहपुर के एसपी धवल जायसवाल को गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर जैन मंदिर में मना वार्षिकोत्सव, चेयरपर्सन मीनाक्षी ने चढ़ाया श्रीफल

अजय कुमार साहनी को डीआईजी बरेली परिक्षेत्र बनाया गया

संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। एसपी रेलवे गोरखपुर संदीप कुमार मीना को एसपी संतकबीरनगर और लखनऊ में तैनात लक्ष्मी निवास मिश्र को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से एसपी रेलवे गोरखपुर बनाया गया है। पीएसी 35वीं वाहिनी लखनऊ में तैनात सेनानायक अनूप कुमार सिंह को एसपी फतेहपुर बनाया गया है। इसके अलावा वाराणसी परिक्षेत्र के आईजी मोहित गुप्ता सचिव गृह लखनऊ, सहारनपुर के डीआईजी अजय कुमार साहनी डीआईजी बरेली परिक्षेत्र बनाए गए हैं। महाकुम्भ मेला प्रयागराज के डीआईजी वैभव कृष्णा को डीआईजी वाारणसी परिक्षेत्र बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर जैन मंदिर में मना वार्षिकोत्सव, चेयरपर्सन मीनाक्षी ने चढ़ाया श्रीफलराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पूर्व जन्मों के कर्मों का फल दूसरे जन्म में मिलता हैः नयन सागर

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अवैध रूप से चलाई जा रही तीन अपंजीकृत लैब सीलजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »