जीएसटी अनियमितता के मामले में उद्योगपति पर कार्यवाही

मुजफ्फरनगर। जीएसटी विभाग की मेरठ यूनिट ने जनपद के एक उद्योगपति को जीएसटी भुगतान से जुड़े लेनदेन में गड़बड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान जीएसटी में अनियमिता पाई गई थी। अधिकारियों ने बताया कि उद्योगपति ने विभिन्न फर्मों के नाम पर फर्जी लेनदेन दिखाकर जीएसटी की बड़ी राशि का भुगतान करने से बचने की कोशिश की। विभाग ने मामले में आवश्यक दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दि गुड़ खांडसारी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव में विवाद

जनपद मुजफ्फरनगर में उद्योग जगत को झकझोर देने वाली बड़ी कार्रवाई से हड़कम्प मचा हुआ है। जीएसटी विभाग ने टैक्स मामले में अनियमितता करने आरोप में प्रतिष्ठित उद्योगपति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ये उद्योगपति लंबे समय से विभाग की जांच के दायरे तथा निगरानी में थे। विभागीय सूत्रों के अनुसार, उद्योगपति पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी बिलों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट ;आईटीसीद्ध का अनुचित लाभ उठाया, फर्जी फर्मों से भुगतान के लेन-देन विसंगति की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच बिजली घर में भयंकर आग, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

जीएसटी विभाग ने पूछताछ के लिए कई बार समन जारी किया। डिप्टी कमिश्नर श्रेया गुप्ता के निर्देशन में जीएसटी अधिकारी संजय राणा ने उन्हें मेरठ और देहरादून कार्यालय में बुलाया था और शुक्रवार को जीएसटी अनियमितता में उन्हें देहरादून से गिरफ्तार कर मेरठ लाया गया। गिरफ्तारी के बाद उनको मेरठ के सीजेएम की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब सोमवार को उन्हें जिला जज की अदालत में पेश किया जाएगा, जहाँ उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। जीएसटी विभाग ने उनके कार्यालय, गोदाम और आवासीय परिसर पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान विभाग को कई अहम दस्तावेज़ और डिजिटल डेटा मिला, जिससे जीएसटी में अनियमिता मिली और यह कार्यवाही की गई है। 

इसे भी पढ़ें:  आकशीय बिजली गिरने से दो लोगो की मौत

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दि गुड़ खांडसारी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव में विवादराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हंगामा-एक्टिवा सवार ने कांवड़ की खंडित, बस रोककर धरने पर बैठा चालक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आकशीय बिजली गिरने से दो लोगो की मौतजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »