MUZAFFARNAGAR—जागाहेडी टोल प्लाजा पर किसानों का हंगामा

मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा हाईवे पर गांव जागाहेडी के पास बनाये गये टोल प्लाजा को शुरू करते हुए वाहनों से टोल शुल्क वसूलने को लेकर बुधवार की सुबह हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों और किसानों को रोक कर टोल वसूलने को लेकर टोल का ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। किसान संगठन के कुछ लोग भी मौके पर आ गये और किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। इनका कहना था कि जबकि सड़क पूरी तरह से नहीं बन पाई और टोल वसूलने का काम शुरू कर दिया गया है, जो गलत है। पहले काम पूरा किया जाये और क्षेत्रीय स्तर पर ग्रामीणों को छूट मिले।

बता दें कि पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग का शामली से खटीमा तक निर्माण कराया जा रहा है। पहले चरण में शामली से मुजफ्फरनगर तक निर्माण कार्य अंतिम स्तर पर चल रहा है। दूसरे चरण में मुजफ्फरनगर से बिजनौर बैराज तक निर्माण कार्य भी सुचारू है और तेजी से हो रहा है। इसमें जनपद में दो स्थानों पर टोल प्लाजा बनाये गये हैं। इनमें पहला टोल तितावी थाना क्षेत्र के जागाहेडी में तो दूसरा जानसठ क्षेत्र के जटमुझेडा गांव में बन रहा है। हाईवे अथाॅरिटी के निर्देशन में जागाहेडी में टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है। यहां पर टोल शुल्क वसूला जा रहा है। इसी को लेकर आज ग्रामीणों ने हंगामा और प्रदर्शन किया है।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय हस्तशिल्प उद्योग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीकः कपिल देव

बुधवार को यहां पर टोल वसूली को लेकर ग्रामीण एकत्र हो गये और किसान संगठन के लोगों ने भी यहां पर प्रदर्शन किया। हंगामा कर रहे ग्रामीणेां का कहना है कि आधी अधूरी तैयारियों के बीच ही निर्माण पूर्ण किये बिना ही टोल शुरू किया जा रहा है। यहां पर स्थानीय स्तर पर भी ग्रामीणों से टोल शुल्क की वसूली की तैयारी है। शुल्क वसूलने के आरोप भी लगाये गये। ग्रामीणों ने पहले निर्माण पूर्ण करने की मांग की। इससे पहले टोल शुरू नहीं कराये जाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो टोल को नहीं चलने दिया जायेगा। उधर ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान टोल पर तोड़फोड का भी प्रयास किया। सूचना मिलने पर तितावी थाना प्रभारी मय फोर्स ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्होंने उनको समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि टोल से अभी शुल्क वसूलना शुरू नहीं हुआ है। एक दो दिन में इस टोल का उद्घाटन करने की तैयारी चल रही है। इसी बीच ग्रामीणों ने इसको रोकने के लिए यहां पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणेां की कुछ स्थानीय मांगे हैं, जिनको टोल अधिकारियों के साथ ही हाईवे अथाॅरिटी के अधिकारियों के सामने रखा गया है। इसमें ग्रामीण यहां पर सर्विस रोड और पुल का निर्माण कराये जाने के साथ ही सड़क का पूर्ण निर्माण कराये जाने की मांग कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें:  योग से ही निरोगी जीवन संभवः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पालिका में बृजमोहन अध्यक्ष व सुनील महामंत्री बनेराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  नैनीताल की वादियों में पहुंचे पालिका के 17 सभासद

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पालिका में बृजमोहन अध्यक्ष व सुनील महामंत्री बनेजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में अपर

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »