योग से ही निरोगी जीवन संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद प्रांगण में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने नगर पालिका के सभासदों, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर योग एवं प्राणायाम किया।

टाउनहाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के लिए योगा फॉर वन अर्थ-वन हेल्थ का संदेश दिया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि योग से ही निरोगी जीवन संभव है और इसे हमें अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। यहां पर मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, हनी पाल, रितु त्यागी, रविकांत काका, योगेश मित्तल, अनुज कुमार के साथ ही ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, जेई जितेन्द्र सैनी, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोनी, लिपिक आकाशदीप, मैनपाल सिंह, राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  चाट बाजार वेंडरों ने अस्वीकारा पालिका का ऑफर


इसके पश्चात पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वृहद सामूहिक योग दिवस कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल मौजूद रहे। नोडल अधिकारी योग अटल कुमार राय, एवं सीडीओ कमल किशोर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी योग प्रदर्शन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: दामाद ने सास-ससुर की गला रेतकर की हत्या, पत्नी के सामने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हर वार्ड में नगरपालिका स्थापित करेगी डिजिटल सिक्योरिटीराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे समय

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जीएसटी की छापामारी कार्यवाही से दवा कारोबारी आहत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: दामाद ने सास-ससुर की गला रेतकर की हत्या, पत्नी के सामने दिया खौफनाक वारदात को

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »