भारतीय हस्तशिल्प उद्योग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीकः कपिल देव

ग्रेटर नोएडा में 81वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला (वसंत) 2026 सम्पन्न, हस्तशिल्प प्रदर्शनी में देश-विदेश के निर्यातक और शिल्पकार जुटे

मुजफ्फरनगर। जनपद गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क में बने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित 81वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला (वसंत) 2026 का भव्य आयोजन हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में देश-विदेश से आए निर्यातकों, उद्यमियों और शिल्पकारों ने अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
मेले में भारतीय पारंपरिक हस्तशिल्प की विविध विधाओंकृहाथ से बने सजावटी उत्पाद, वस्त्र, गृह सज्जा सामग्री, लकड़ी व धातु शिल्प, कांच एवं मिट्टी के उत्पादकृको आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और उद्योग प्रतिनिधियों ने नवीन डिज़ाइन, गुणवत्ता और सृजनात्मकता की सराहना की। प्रदर्शनी में नवाचारों पर विशेष बल देते हुए आधुनिक तकनीक और पारंपरिक कला का समन्वय देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  आंचल और आकाश को मिठाई खिलाकर योगी के मंत्री बोले-वाह भाई वाह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय हस्तशिल्प उद्योग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का माध्यम है। यह क्षेत्र निर्यात वृद्धि को प्रोत्साहित कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल (स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन) के संकल्प को सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि स्थानीय कारीगरों को वैश्विक बाजार की मांग के अनुरूप गुणवत्ता सुधार, डिज़ाइन नवाचार, ब्रांड निर्माण और डिजिटल मंचों के उपयोग पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कंपनी के नाम पर शहर के मौहल्लों से हो रही अवैध वसूली

राज्यमंत्री ने उद्यमियों और शिल्पकारों से सरकार द्वारा संचालित प्रोत्साहन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से भारतीय हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान मिलती है और ‘मेक इन इंडिया (भारत में निर्माण) तथा ‘आत्मनिर्भर भारत (स्वावलंबी भारत) के दृष्टिकोण को नई गति मिलती है। 81वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला (वसंत) 2026 ने एक बार फिर सिद्ध किया कि भारतीय शिल्पकला गुणवत्ता, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक समृद्धि के मामले में विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम है। इस आयोजन ने न केवल निर्यात संभावनाओं को बल दिया, बल्कि प्रदेश के कारीगरों और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार भी खोले।

इसे भी पढ़ें:  जेसीबी लेकर परिक्रमा मार्ग पर सात घंटे डटी रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भाई ने भाई को गोली मारी, फिर गुस्से में पिता और छोटे बेटे ने ले ली उसकी जानराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  भाई ने भाई को गोली मारी, फिर गुस्से में पिता और छोटे बेटे ने ले ली उसकी जान

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  जेसीबी लेकर परिक्रमा मार्ग पर सात घंटे डटी रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूपजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »