14 साल पुराना मामला, 15 मिनट की पेशी, 20 मिनट में जमानत…जानिए कैसा रहा टिकैत का सहारनपुर सफर

मुजफ्फरनगर। 14 साल पुराने मामले में गैर जमानती वारंट को रिकॉल कराने के लिए सहारनपुर की अदालत में पहुंचे भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत को केवल 15 मिनट ही कोर्ट रूम में बैठना पड़ा और उनको 20 मिनट में जमानत मिल गई।

इस दौरान वो वहीं पर काजू-बादाम और किशमिश का नाश्ता करते नजर आये। यहां उनके लिए किसी ने लस्सी का प्रबंध किया तो कोई गर्मी से निजात के लिए ठंडा लेकर पहुंचा। काजू बादाम के साथ नरेश टिकैत के कई फोटो भी वायरल हुए हैं। इसमें वो अधिक्ताओं और समर्थकों के साथ कोर्ट रूम में बैठे हुए दिख रहे, जिसमें मेज पर उनके सामने काजू बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट रखे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के 218 निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, फर्जी दस्तावेजों के आरोप

कचहरी में भाकियू ने किया भण्डारा, किसानों ने खाई ताहरी

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को भाकियू के सहारनपुर मंडल के युवा अध्यक्ष विकास शर्मा अपनी टीम के साथ सहारनपुर कचहरी पहुंचे थे। उन्होंने कचहरी परिसर में ही भट्टी जलाकर वहां पर किसानों के लिए भोजन बनवाने का काम शुरू कर दिया था। यहां पर कार्यकर्ताओं के लिए दोपहर के भोजन के रूप में ताहरी बनाई गई और कचहरी परिसर में ही भाकियू का भण्डारा चला।

इस दौरान विकास शर्मा, राष्टीय सचिव विनय चौधरी, अशोक चौधरी, प्रदीप ठाकुर, बृजपाल संजय कुमार राणा, मुकेश राणा आदि किसानों के लिए खाना बनाने में जुटे रहे। यहां ताहरी बनाई गई और कोर्ट परिसर में ही यूनियन नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने ताहरी खाकर अपनी भूख मिटाने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-टैक्स बार एसोसिएशन ने मनाई गोल्डन जुबली

पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के साथ प्रमुख पदाधिकारी भी पहुंचे, यातायात रहा जाम

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर कोर्ट में भाकियू प्रमुख नरेश टिकैत की पेशी के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक भी किसानों के काफिले के साथ सहारनपुर पहुंचे थे। वो पूरे समय कोर्ट परिसर में ही मौजूद रहे। इसके साथ ही भाकियू के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ सहानपुर और मुजफ्फरनगर जनपद के किसान भी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

भाकियू के प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, नीरज पहलवान, ओमपाल सिंह मलिक, कमल मित्तल, विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महासचिव अनुपम शांडिल्य, प्रताप प्रधान, अमीर सिंह, राहुल अहलावत, देव अहलावत, संजीव पंवार, विकास चौधरी, जोगिन्द्र पहलवान, संजय त्यागी, कुलदीप त्यागी, मान सिंह मलिक, बिजेन्द्र बालियान, सतेन्द्र चौहान सहित हजारों किसान शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सुल्तानपुर के सीएमएस डॉ. भास्कर प्रसाद सस्पेंड | वीडियो वायरल

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  वर्क ऑर्डर प्रकरण में लिपिक मनोज का वेतन रोका, कर विभाग से तबादलाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  पर्यावरण संरक्षण में सभी लोग आगे आयेंः मीनाक्षी स्वरूप

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, ‘लेडी सिंघम’ श्रेष्ठा ठाकुर ATS मेंजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »