MUZAFFARNAGAR-टैक्स बार एसोसिएशन ने मनाई गोल्डन जुबली

मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक टैक्स बार एसोसिएशन के द्वारा शनिवार को गोल्डन जुबली सेरेमनी मनाई। इस दौरान एसोसिएशन के द्वारा जीएसटी विषय आधारित टैक्स सेमीनार का भी आयोजन करते हुए कर दाताओं और अधिवक्ताओं को इसकी जटिलताओं और व्यवस्थाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई।

टैक्स बार एसोसिएशन के द्वारा संस्था के गठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गोल्डन जुबली सेरेमनी मनाई गई। इस दौरान सरकूलर रोड स्थित एक होटल में आयोजित टैक्स सेमीनार ऑन जीएसटी में विषय विशेषज्ञों के द्वारा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। सेमीनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के सदस्य प्रदीप यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में दी यूपी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह गहलौत एडवोकेट ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता शुभम अग्रवाल, पूजा तलवार द्वारा इनपुट टैक्स क्रेडिट और जीएसटी के अधीन होने वाले जुर्माना प्रावधान को लेकर जानकारी दी। सेमीनार में डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चन्द अग्रवाल एडवोकेट के द्वारा अतिथियों और कर अधिवक्ताओं का स्वागत किया। मुख्य रूप से एसोसिएशन के चेयरमैन अमरकांत गुप्ता, धर्मेन्द्र तायल, आरके मलिक, एसके वत्स, मुनीश शर्मा, अजय कुमार अग्रवाल, आलोक कुमार गर्ग, शक्ति सागर गोयल, सुनील कुमार गोयल, ललित कुमार, हर्ष विजय अग्रवाल, संजीव मित्तल, विकास मलिक, मयंक गोयल, सीपी जैन, गोपाल मित्तल, अवतेश शर्मा सहित सैंकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  विरेन्द्र कुमार चंदेल बने कृषि उत्पादन मंडी समिति के नए सचिव

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, शौर्य और सम्मान का हुआ भव्य प्रदर्शनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  शुद्ध लाभ कमाने में यूपी में अव्वल बना मुजफ्फरनगर सहकारी बैंकः रामनाथ

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  आयुष धर्मान्तरण प्रकरण में अब शीबना की तलाशः पुलिस ने की फर्जी बहन की पहचानजारी आदेश

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »