नगरपालिका के 218 निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, फर्जी दस्तावेजों के आरोप

भाजपा सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को लिखा पत्र, निविदा निरस्त कर पुनः टेंडर और दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर में सड़कों और नालों सहित 218 निर्माण कार्यों के लिए आमंत्रित निविदाओं की जांच के दौरान ठेकेदार फर्मों द्वारा लगाए गए दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आने की चर्चाएं तेज हैं। इसको लेकर भाजपाई खेमे के सभासदों ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूरी टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर पुनः निविदा आमंत्रित करने की मांग की है।
नगरपालिका परिषद् में शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित 218 निर्माण कार्यों के लिए चल रही निविदा प्रक्रिया पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। इन निर्माण कार्यों के लिए नगरपालिका के निर्माण विभाग में प्राप्त निविदाओं की तकनीकी जांच के दौरान ठेकेदारा फर्मों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाए जाने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि कई ठेकेदारों के अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी हैं, जिसे लेकर नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस मामले को लेकर पालिका के कई सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखते हुए इन सभी निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने तथा पुनः निविदा आमंत्रित करने की मांग की है। साथ ही, गलत और फर्जी दस्तावेज लगाने वाले ठेकेदारों व ठेकेदार फर्मों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबकर तीन सगे भाई-बहनों की मौत, परिवार में कोहराम

नगरपालिका परिषद् के वार्ड संख्या 19 से सभासद एवं भाजपा नेता योगेश मित्तल ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को भेजे गए पत्र में निर्माण विभाग की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी तथा 27 जनवरी 2026 को कुल 218 निर्माण कार्योंकृजिनमें अधिकांश कार्य सड़क और नाला निर्माण से संबंधित हैंकृके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इन निविदाओं की तकनीकी जांच में बड़ी संख्या में ठेकेदार फर्मों के द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने की जानकारी सामने आई है, जिसकी रिपोर्ट मीडिया में भी लगातार प्रकाशित हो रही है। सभासद योगेश मित्तल ने पत्र में उल्लेख किया कि इससे पूर्व भी फर्जी एफडीआर लगाए जाने का मामला उजागर हुआ था, लेकिन उस प्रकरण में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब एक बार फिर अनुभव प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की बात सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए तथा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
योगेश मित्तल के अनुसार, 21 जनवरी को 113 और 27 जनवरी को 103 निर्माण कार्यों की निविदाएं निर्माण विभाग को प्राप्त हुई थीं। इनकी तकनीकी जांच में बड़ी संख्या में अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं, जो एक संगठित आपराधिक साजिश की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही कानूनी कार्यवही होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। इस शिकायती पत्र पर सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान और सीमा जैन के भी हस्ताक्षर हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि यह मुद्दा केवल एक सभासद का नहीं, बल्कि पूरे शहर की चिंता का विषय बन चुका है।
वहीं, इस प्रकरण में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र में बोर्ड द्वारा पारित सड़क, नाला व अन्य निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के उद्देश्य से निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। दो तिथियों में कुल 218 निर्माण कार्यों की निविदाएं प्राप्त हुई हैं, जिनकी तकनीकी जांच प्रक्रिया अभी जारी है। सभासदों द्वारा की गई शिकायत के संबंध में संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी जाएगी और यदि जांच में गंभीर अनियमितताएं पाई जाती हैं तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  छुट्टी के दिन पालिका पहुंचे नए ईओ पवन, डॉ. प्रज्ञा ने भी की वीसी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने आशिक संग बुनी हत्या की साजिश! 11 साल से पति को दे रही थी धोखाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबकर तीन सगे भाई-बहनों की मौत, परिवार में कोहराम

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  विकास की समीक्षा में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोरजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »