शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया।

जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी समस्याएं जिला विद्यालय निरीक्षक एवं लेखाधिकारी कार्यालय में लम्बित हैं, जिनका तुरंत निस्तारण होना चाहिए। कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा ने वेतन समय से मिलने और जनपद स्तर की लंबित समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने पर जोर दिया। धरने के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम 31 सूत्रीय ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन मुख्यमंत्री को तुरंत भेजा जाएगा और जनपद स्तर पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  गेहूं संकट छाने पर मनमोहन ने महात्मा टिकैत से मांगा था सहयोग

धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने की जबकि संचालन जिला मंत्री अरुण कुमार ने किया। धरने में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संरक्षक शिवकुमार यादव ने बताया कि आज प्रदेश के सभी जिलों में यह धरना आयोजित किया जा रहा है। यदि सरकार शिक्षकों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती है तो अगला कदम बड़े आंदोलन का होगा।

इसे भी पढ़ें:  आ रही सरकारः मुख्यमंत्री योगी के अभूतपूर्व अभिनंदन को मुजफ्फरनगर तैयार

धरने में जिले भर से सैकड़ों शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहें। इनमें सुनील त्यागी, रंजन सिंह पुण्डीर, प्रवीण कुमार शर्मा, ज्योति बाला, कुसुम लता, आदित्य कुमार सक्सेना, धर्मपाल सिंह, संजीव त्यागी, राहुल कुमार, रीना यादव, राखी कौशिक, रमन सिंह सहित अनेक शिक्षक शामिल रहें। इसके साथ ही उ0प्र0मा0 शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी, जिला मंत्री गौरव चौधरी, प्रशांत शर्मा, संजीव ठाकुर, मनोज शर्मा आदि ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें:  स्वामी यशवीर ने छह मुस्लिमों की कराई घर वापसी, परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों का भारी हंगामाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-उद्योगपतियों को धमकाने वाले तीन नेताओं सहित सौ लोगों पर मुकदमा

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-फैक्ट्री से लौट रहे दलित युवक की हत्या, गांव में मिला शवजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »