आ रही सरकारः मुख्यमंत्री योगी के अभूतपूर्व अभिनंदन को मुजफ्फरनगर तैयार

13 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर काउंटडाउन शुरू, रोजगार मेला, जनसभा और विकास योजनाओं की सौगात से गूंजेगा शहर

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को सीएम योगी के होने वाले बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में असाधारण उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी के प्रस्तावित आगमन ने जिले में हलचल तेज कर दी है। भाजपा-रालोद गठबंधन के नेताओं के इस आगमन के सहारे होने जा रहे सियासी शक्ति प्रदर्शन को लेकर प्रशासन, जनप्रतिनिधि और आम जनता पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है।

मुजफ्फरनगर मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जयंत चौधरी के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। शहर से लेकर गांव देहात तक कार्यक्रम की चर्चा जोरों पर है। 13 अप्रैल को होने वाले इस आयोजन के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है, वहीं भाजपा-रालोद गठबंधन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और आम जनमानस में हर्ष का वातावरण बना हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंत्री अनिल कुमार, मंत्री कपिल देव, सांसद चंदन चौहान और चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थल निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो सके।

इस अवसर पर मुजफ्फरनगर में कौशल विकास विभाग द्वारा एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 200 से अधिक कंपनियों के भाग लेने की संभावना है। इस मेले के माध्यम से 25 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मेरठ और सहारनपुर मंडल के विभिन्न जिलों से हजारों युवा नौकरी की उम्मीद लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम के दौरान देवी अहिल्याबाई होल्कर के भव्य स्मारक और प्रतिमा का अनावरण भी प्रस्तावित है, जो इस आयोजन को ऐतिहासिक आयाम देगा। इसके साथ ही कई विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है, जिनमें कुछ योजनाओं का शिलान्यास और कुछ का लोकार्पण किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  अस्थि विसर्जन को जा रहा दिल्ली का परिवार हादसे का शिकार, दो की मौत

नुमाइश मैदान में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा के लिए भव्य पंडाल तैयार किया गया है। पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया है और बड़ी संख्या में कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, ताकि आमजन आराम से बैठकर संबोधन सुन सकें। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव और घर-घर तक सूचना पहुंचाई जा रही है, जिससे भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। उद्यमी, व्यापारी, किसान और युवा वर्ग इस आयोजन को लेकर विशेष रूप से उत्साहित नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर, 13 अप्रैल का यह कार्यक्रम न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि रोजगार, विकास और सामाजिक सहभागिता के लिहाज से भी मुजफ्फरनगर के लिए एक बड़े आयोजन के रूप में उभर रहा है।

इस तरह से आयेंगे और शहर से जायेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

मुजफ्फरनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ का अधिकारिक प्रोग्राम आना अभी बाकी है, लेकिन शासन से जो रूपरेखा जिला प्रशासन को दी गई है, उसके अनुसार पूरा कार्यक्रम तय कर लिया गया है। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर उतारने और उड़ाने के लिए दो हैलीपेड बनाये गये हैं। वो आयेंगे अलग रूट से और जायेंगे अलग रूट पर। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर आयेंगे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के हैलीपेड पर लैंड करेगा। यहां पर मंत्री अनिल कुमार और मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा रालोद जिलाध्यक्ष के साथ ही अन्य नेता उनकी अगुवाई करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी.... एकतरफा प्यार बना जानलेवा

यहां से कार द्वारा सीएम योगी मालवीय चौक, अंसारी रोड, घास मंडी होते हुए जिला अस्पताल चौराहे पर बने अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा स्मारक पर पहुंचेंगे और यहां मूर्ति व स्मारक का लोकार्पण करेंगे। यहां पर करीब 40 मिनट का कार्यक्रम तय किया गया है। इसके बाद यहां से वो कार द्वारा ही नावल्टी चौक, शिव चौक, मीनाक्षी चौक होते हुए सभा स्थल नुमाइश मैदान पर पहुंचेंगे और यहां केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी के साथ रोजगार मेले का शुभारंभ करने के बाद स्टाल्स का अवलोकन करेंगे और फिर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो कार से गन्ना शोध संस्थान मेरठ रोड पहुुंचेंगे और वहां बने हैलीपेड से हैलीकॉप्टर में सवार होकर सहारनपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

अहिल्याबाई स्मारक पर नहीं पहुंचेंगे जयंत चौधरी, बघर में स्टे

सीएम योगी के साथ रोजगार मेले और जनसभा के लिए मुख्यालय आ रहे केन्द्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का अधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार वो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के अनावरण समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  नवोदय विद्यालय बघरा से लापता छात्र आर्यन सकुशल बरामद

जयंत चौधरी दिल्ली से कार द्वारा चलकर करीब साढ़े बारह बजे नुमाइश मैदान पर पहुंचेंगे। इससे पहले जिलाध्यक्ष संजय राठी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता उनका मुजफ्फरनगर आगमन पर कई स्थानों पर स्वागत करेंगे। जयंत चौधरी नुमाइश मैदान की जनसभा के बाद करीब डेढ़ बजे बघरा में रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे दिवंगत श्रीराम तोमर की शोकसभा में भी पहुंचेंगे और करीब साढ़े तीन बजे वहां से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

सीएम के आगमन पर छुट्टीः स्कूलों में रहेगा दो दिन अवकाश

मुजफ्फरनगर मुख्यालय पर सीएम योगी आदित्यनाथ के सोमवार 13 अपै्रल के आगमन को देखते हुए सुजडू चुंगी से जिला अस्पताल तक के रूट पर पड़ने वाले यूपी और सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में प्रबंधन के द्वारा स्वैच्छिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसमें काफी विद्यालयों को आदेश जारी नहीं होने पर परेशानी में देखा गया। इस रूट पर स्थित शारदेन पब्लिक स्कूल, आईजी पब्लिक स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, इस्लामिया इण्टर कॉलेज, नवाब अजमत अली खां इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के साथ ही अन्य विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही 14 अपै्रल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर भी सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELCTION-जयंत के कारण संजीव बालियान के चुनाव एजेंट अरविंद राज पर मुकदमाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR_गौशाला में कई गौवंशों की मौत से मचा हड़कंप, आधी रात हुआ अंतिम संस्कार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली ब्लास्टः मुजफ्फरनगर अलर्ट, आधी रात फोर्स लेकर सड़कों पर उतरे एसएसपीजारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »