स्वामी यशवीर ने छह मुस्लिमों की कराई घर वापसी, परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म

स्वामी यशवीर महाराज लंबे समय से श्घर वापसीश् अभियान चला रहे हैं। उनके अनुसार, अब तक उन्होंने 1000 से अधिक परिवारों को हिंदू धर्म में वापस लाने का कार्य किया है।

मुजफ्फरनगर। योग साधना यशवीर आश्रम बघरा में शनिवार सुबह हापुड़ जनपद के एक मुस्लिम परिवार के 7 सदस्यों ने पहुंचकर हिंदू धर्म अपनाया। इस घर वापसी कार्यक्रम का संचालन आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने किया। उन्होंने मुस्लिम परिवार के लोगों का हवन पूजन करते हुए धार्मिक शुद्धिकरण कराया और इस परिवार का सनातन धर्म में स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए तिलक किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के बच्चों की पूरी जिम्मेदारी मेरीकृ मंत्री कपिल देव अग्रवाल

अपने आश्रम में स्वामी यशवीर महाराज ने परिवार के सभी सदस्यों को गंगा, यमुना और सरयु नदियों के जल से आचमन कराकर उनकी शुद्धि की। इसके बाद आश्रम में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से आहुतियां दीं। घर वापसी के बाद परिवार के सदस्यों को हिंदू रीति-रिवाजों से जोड़ा गया।

सभी को गले में भगवा पटका पहनाया गया और जनेऊ धारण कराया गया। इस दौरान उनके नाम भी बदले गए। फुरकान अब विशाल, नगीना प्रीति, अफसा कुमारी नेहा, अलफिजा कुमारी पूजा, अमन आकाश और मन्तसा मनसा बन गईं। परिवार ने इन नए नामों के साथ सनातन धर्म की परंपराओं को पूरी तरह अपनाने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर: बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पर थाने पहुंचे पिता की हालत बिगड़ी, परिवार ने पुलिस पर पिटाई का आरोप

स्वामी यशवीर महाराज लंबे समय से श्घर वापसीश् अभियान चला रहे हैं। उनके अनुसार, अब तक उन्होंने 1000 से अधिक परिवारों को हिंदू धर्म में वापस लाने का कार्य किया है। वे योग साधना यशवीर आश्रम के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार करते हैं और गरीब तथा प्रभावित परिवारों को मूल धर्म में लौटने के लिए प्रेरित करते हैं। इस कार्यक्रम में भी परिवार ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा जताई थी। यह आयोजन मुजफ्फरनगर के बघरा क्षेत्र के योग साधना आश्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि सनातन धर्म सभी को समान रूप से स्वीकार करता है और पूर्वजों की जड़ों से जुड़ना हर व्यक्ति का अधिकार है। परिवार के सदस्यों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वे पूर्ण रूप से हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ई रिक्शा फैक्ट्री में पकड़ी करोड़ों की टैक्स चोरी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने किया तीसरे मोर्चे का गठनराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA–मेरठ रोड पर अचानक गश खाकर गिरा कांवड़ियाजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »