MUZAFFARNAGAR-भाकियू नेता के गांव में संदिग्ध ड्रोन से दहशत

मुजफ्फरनगर। तकनीक के इस युग में ‘ड्रोन’ पुलिस प्रशासन के लिए आम आदमी के बीच सुरक्षा का भाव कायम रखने के लिए एक नई चुनौती बन गया है। जहां ड्रोन तकनीक ने खेती, फोटोग्राफी और आपदा प्रबंधन में क्रांति लाई है, वहीं इसके दुरुपयोग की संभावनाएं भी तेजी से उभरी हैं। मुज़फ्फरनगर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहस्यमयी ड्रोन समाने आने की घटनाएं कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा के लिए नई चुनौती बनकर उभरी हैं। लगातार कई दिनों से जनपद के ग्रामीण अंचलों में रात को उड़ते रहस्मयी ड्रोन दहशत और चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब भाकियू नेता के गांव में एक ही रात में तीन रहस्मयी ड्रोन की आमद ने कई सवाल खड़े किये हैं। ग्रामीण रात को जागकर निगरानी कर रहे हैं तो पुलिस अफसर भी इन घटनाओं से हैरान हैं।

मुज़फ्फरनगर जिले के थाना चरथावल क्षेत्र के रोनी हरजीपुर गांव में शनिवार की रात अचानक आसमान में तीन ड्रोन दिखाई दिए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पहले इसे साधारण घटना समझा, लेकिन जब ड्रोन देर तक आसमान में मंडराते रहे और उनकी गतिविधि संदेहास्पद लगी, तो स्थिति गंभीर मानी जाने लगी। ग्रामीणों में दहशत बनी तो भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा भी ग्रामीणों के साथ ड्रोन की निगरानी में जुट गये। उन्होंने रात्रि में ही यह सूचना अफसरों के साथ ही स्थानीय पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी।

भाकियू नेता विकास शर्मा का कहना है कि जनपद में ड्रोन की दहशत से एक आफत सी आ गई है। ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में यह रहस्मयी ड्रोन रात को दिखाई दे रहे हैं। शनिवार की रात को भी रोनी हरजीपुर में हमारे ही मौहल्ले में लोगों ने तीन ड्रोन उड़ते हुए देखे। इनमें से एक ड्रोन गांव के जंगल के इलाके में बने घरों के ऊपर उड़ाया जा रहा था। बाद में वो ड्रोन पिपलशाह गांव की ओर चला गया। कहा कि जब भी इन ड्रोन की ओर टॉर्च से रोशनी डाली जाती है तो ये तेजी से दूर चले जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को जागरुक करते हुए सतत निगरानी के लिए सतर्क करते हुए पुलिस प्रशासन से भी इस रहस्य को सुलझाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह समय अफवाहों में उलझने का नहीं, बल्कि सतर्कता और एकता से स्थिति को समझने का है। जो भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि देखे, वह पुलिस को तुरंत सूचित करे।

इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर लैंडस्लाइड, लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त

बता दें कि इन रहस्मयी ड्रोन के कारण जनपद के कई गांव में डर का माहौल तो बना ही, लेकिन इसके साथ ग्रामीणों की सजगता भी सामने आई। लोगों ने अपने स्तर पर रात में पहरेदारी शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक यह रहस्य उजागर नहीं होता, तब तक वे रात में भी चैन की नींद नहीं ले सकते। कई लोग इसे किसी आपराधिक गिरोह या चोरी की तैयारी से जोड़ रहे हैं, वहीं कुछ इसे जासूसी या बाहरी ताक़तों की हलचल मान रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आठ पॉश कालोनी, 12 हजार उपभोक्ता, 32 घंटे से बत्ती गुल

यह मामला अकेले चरथावल तक सीमित नहीं है। बीते एक पखवाड़े से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर और मेरठ के ग्रामीण इलाकों में इस तरह की घटना सामने आई। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना, जानसठ, मीरापुर और खतौली क्षेत्रों से भी इसी प्रकार की खबरें आ रही हैं। एक दिन पहले बुढ़ाना के सफीपुर पट्टी गांव में ड्रोन देखे गए थे और बुढाना कोतवाली क्षेत्र के ही मिंडकाली गांव में भी शनिवार की रात के समय ड्रोन की आवाजें सुनाई दीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीमों का गठन किया है। इन टीमों को ड्रोन गतिविधियों की तकनीकी और साइबर जांच का कार्य सौंपा गया है। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया कि जनपद में कुछ शरारती तत्व ड्रोन कैमरे उड़ाकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जनता को डरने की ज़रूरत नहीं है। सभी संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है और जल्द ही दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ शब्दों में जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह में न आएं। यह संभव है कि यह किसी शरारती तत्व द्वारा सुनियोजित दहशत फैलाने की साजिश हो, परंतु जांच पूरी होने तक संयम जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  17 साल पुराने मामले में किसान मसीहा स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत के एनबीडब्ल्यू जारी

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  वेनेजुएला में भूकंप हजारों मौतों की आशंका, भारत करेगा हर संभव मददराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर लैंडस्लाइड, लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  17 साल पुराने मामले में किसान मसीहा स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत के एनबीडब्ल्यू जारीजारी आदेश के

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »