MUZAFFARNAGAR-आठ पॉश कालोनी, 12 हजार उपभोक्ता, 32 घंटे से बत्ती गुल

मुजफ्फरनगर। नई मंडी सहित शहर की कई बड़ी और पॉश कालोनियों में दो दिनों से बत्ती गुल रहने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बुधवार को तो आलम यह रहा कि इस क्षेत्र में करीब आठ कालोनियों में बिना बिजली के पानी के लिए लोगों को तरसना पड़ा, नहाने और धोने के साथ ही घर का खाना बनाने तक का काम प्रभावित होने से जनता के बीच हा-हाहाकार की स्थिति बनी। इससे पहले विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पूरे जिले में बिना बिजली और पानी के ऐसी स्थिति बनी थी। मंत्री जी के विशेष प्रयासों से जिले को विद्युत परिवर्तक लखनऊ से मिल तो गया, लेकिन उसको यहां लाकर तैयार करने में ही पूरा दिन भाग जाने से लोगों को भीषण गर्मी में पानी की बूंद बूंद के लिए तरसना पड़ा। लोगों में आक्रोश पनपा तो पानी के इंतजाम के लिए विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के फीडरों को कुछ समय के लिए दूसरे फीडरों से जोड़कर आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की, लेकिन ये भी ऊंट के मुंह में जीरा के समान ही रही। विद्युत अधिकारी रात से दिन तक व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

इसे भी पढ़ें:  सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत, मंच पर तकरार और तीखी बहस, समर्थकों के बीच भी आरोप

मंगलवार की सुबह मंडी समिति बिजली घर में फाल्ट हो जाने से नई मंडी और इससे जुड़ी करीब सात-आठ कालोनियों की बत्ती गुल हो गई थी। यहां पर लगा 10 एमवीए का विद्युत परिवर्तक फुंक गया था। मंडी समिति बिजली घर से क्षेत्र में जिले की पॉश कालोनियों में शुमार नई मंडी, पटेलनगर, गांधीनगर, भरतिया कालोन, जानसठ रोड आदि क्षेत्र के करीब 12 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित रहे। इसके कारण क्षेत्र में आपूर्ति ठप्प होकर रह गई। विद्युत परिवर्तक को ठीक करने के लिए सवेरे से ही अधिकारियों ने पूरी टीम और संसाधन को लगा दिया था, लेकिन परिवर्तक ज्यादा क्षतिग्रस्त हो जाने से उसको बदलने के लिए नये परिवर्तक की आवश्यकता आन पड़ी थी। 10 एमवीए का विद्युत परिवर्तक जिले या मंडल में नहीं उपलब्ध हुआ तो इसके लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान ही क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति की स्थिति का संज्ञान लेकर विशेष प्रयासों के चलते लखनऊ से ही 10 एमवीए का विद्युत परिवर्तक जिले के विद्युत अधिकारियों को उपलब्ध करवा दिया था। इस दौरान मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल और अधिशासी अभियंता टाउनहाल डीसी शर्मा के साथ ही अन्य विद्युत अधिकारी भी लखनऊ में ही मौजूद थे। अधिकारी लखनऊ से 10 एमवीए का विद्युत परिवर्तक लेकर रवाना हुए।

मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे लखनऊ से 10 एमवीए का विद्युत परिवर्तक जिले में पहुंचा और इसको अधिशासी अभियंता टाउनहाल डीसी शर्मा की देखरेख में मंडी समिति बिजली घर पर पहुंचाया गया था। उनको ही अपने मार्गदर्शन में इस विद्युत परिवर्तक को बिजली घर पर स्थापित कराने के निर्देश दिये गये थे। चीफ पवन अग्रवाल ने बताया कि मंडी समिति बिजली घर पर 10डट। का ट्रांसफार्मर फुकने के कारण मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे से बिजली घर से पोषित एरिया पटेल नगर, जानसठ रोड का कुछ हिस्सा, स्टेट बैंक कोलोनी भरतिया कालोनी के साथ ही नई मण्डी क्षेत्र और इससे जुड़ी दूसरी कालोनियों का कुछ हिस्सा प्रभावित रहा है। यहां पर विद्युत आपूर्ति बहाल कराये जाने के तमाम प्रयास किये गये हैं। इसके लिए लखनऊ से विद्युत विभाग द्वारा रात में ही ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर ली गई है, जिसकी टेस्टिंग बिजली घर पर लाने के बाद सवेरे नौ बजे से शुरू करा दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  रवि दिवाकर का दमदार न्यायः छह मर्डर केस, तीन महीने में महिला सहित 11 को फांसी

उन्होंने बताया कि विद्युत परिवर्तक को बिजली घर पर स्थापित करने से पहले कई चरण में उसकी टेस्टिंग और चार्जिंग का काम किया जाता है। इसमें करीब 6 से 7 घंटे का समय लगता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए विद्युत विभाग की पूरी टीम पूरी रात से लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति सुचारू होने पर उपभोक्ता अपने घरों के सभी उपकरण एक साथ न चलायें। पहले केवल आवश्यक उपकरण ही उपयोग करें और धीरे धीरे दूसरे उपकरणों का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि आपूर्ति बंद होने के कारण बुधवार को प्रभावित क्षेत्र में राहत प्रदान करने के लिए नई मंडी के चौडी गली फीडर को डेढ़ घंटे के लिए गांधी नगर बिजली घर के फीडर से जोड़ा गया, इसी प्रकार कूकड़ा फीडर को भी दो घंटे के लिए टीपी नगर बिजली घर फीडर से जोड़ा गया है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों के द्वारा इस अवधि में घर की जरूरत के लिए पानी का प्रबंध किया जा सके। 

इसे भी पढ़ें:  HAPPY BIRTH DAY-दादी ने विश्वभर में पहुंचाया अध्यात्म-योग का संदेश

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  फसल बीमा योजना में सुधार की आवश्यकताः धर्मेन्द्र मलिकराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लंबे

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  बोलेरो खाई में गिरी, मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की दर्दनाक मौत

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौतजारी आदेश के अनुसार,

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »