17 साल पुराने मामले में किसान मसीहा स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत के एनबीडब्ल्यू जारी

मुजफ्फरनगर। शामली के कांधला थाना क्षेत्र में जाम लगाने के मामले में 17 साल पहले दर्ज कराये गये मुकदमे में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और भाजपा एमएलसी वीरेन्द्र सिंह के पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान समेत 10 आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए जाने से हलचल मच गई है। जबकि भाकियू अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र सिह टिकैत का निधन 13 साल पहले हो चुका है। पुलिस की लापरवाही के कारण मौत के 13 साल बाद भी अदालत में महेन्द्र सिंह टिकैत का मृत्यु प्रमाण पत्र जमा नहीं होने के कारण एसीजेएम कोर्ट से उनके वारंट जारी कर दिए गए हैं। भौराकलां पुलिस ये वारंट लेकर भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत के सिसौली स्थित आवास पर पहुंची तो मामले की जानकारी मिली और यह वारंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसको लेकर भाकियू नेता भी नाराज हैं कि आखिर पुलिस इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकती है।

इसे भी पढ़ें:  ईरान पर इजरायल ने किये एहतियाती हमलेः इजरायल रक्षा मंत्री

आंदोलन के जरिए किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने कांधला क्षेत्र के गांव खंदरावली में किसानों को साथ लेकर उनकी समस्याओं के निदान की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान सड़क पर जाम लगाने के मामले में महेन्द्र सिंह टिकैत के अलावा पूर्व मंत्री और वर्तमान में भाजपा के एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान उर्फ मोनू सहित दस लोग नामजद किए गए थे। मुकदमा अपराध संख्या 265/2007 धारा 147 व 341 आईपीसी कांधला थाने पर दर्ज करते हुए चार्जशीट कोर्ट में भेज दी गई थी। अब एसीजेएम कैराना जनपद शामली ने वाद संख्या 2711/2024 के अन्तर्गत सरकार बनाम मनीष उर्फ मोनू आदि के मामले में भाकियू अध्यक्ष महेन्द्र सिंह टिकैत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश जारी किये गये हैं।

भौराकलां पुलिस ने बताया कि कैराना के एसीजेएम कोर्ट में कांधला पुलिस आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत में हाजिर नहीं होने पर महेन्द्र सिंह टिकैत और मनीष चौहान उर्फ मोनू समेत सभी 10 आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। असल में टिकैत का मृत्यु प्रमाण पत्र अभी तक बचाव पक्ष या पुलिस की ओर से अदालत में पेश नहीं किया गया है। इस वजह से उनका नाम मुकदमे से नहीं हटाया जा सका। शुक्रवार को इस मुकदमे में एसीजेएम कोर्ट में सुनवाई भी हुई। महेन्द्र सिंह टिकैत के गैर जमानती वारंट जारी होने पर भाकियू के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने पुलिस व्यवस्था पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि विडम्बना ही है कि जिन्दा आदमियों को मृत घोषित कर दिया जाता है और जिनको देश में किसान मसीहा के रूप में याद किया जाता है, उनके निधन के 13 साल के बाद भी कोर्ट में चल रहे मुकदमे में उनका मृत्यु प्रमाण पत्र पुलिस द्वारा जमा ही नहीं किया गया है। यह व्यवस्था पर सवाल उठाता है। उन्होंने बताया कि भौराकलां पुलिस एसीजेएम कोर्ट से जारी वारंट लेकर भाकियू अध्यक्ष के सिसौली स्थित आवास पर पहुंची थी, तब जाकर इस मुकदमे की जानकारी मिली। 

इसे भी पढ़ें:  डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी.... दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

Also Read This

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्मानाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी

Read More »

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  ईरान पर इजरायल ने किये एहतियाती हमलेः इजरायल रक्षा मंत्रीजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »